बागेश्वर के कपकोट में बारिश आफत बनकर बरस रही है । कपकोट के झुनी गाव में हुआ बज्रपात जिसमे 400 बकरियां मरी ।

कपकोट तहसील क्षेत्र के झुनी पांखुटॉप में चरवाहों की बकरियों पर ब्रजपात हुआ है। सूचना पाकर पशुपालन और राजस्व विभाग की टीम झुनी के लिए रवाना हुई मौके पर पहुंचकर मुआयना किया गया मुआयने के दौरान घटनास्थल पर बज्रपात से 400 बकरियों की मौत होने की पुष्टि हुई है। जिससे चरवाहों का भारी नुकसान हुआ है।
इधर विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया ने दूरभाष के माध्यम से राजस्व टीम और पशुपालन विभाग को नुकसान का मुआयना कर शीघ्र मुआवजे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।


Leave a comment