Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून 10 किलो का यूनिफॉर्म…. ये सब पहनकर दुश्मनों से लड़ता है जवान और आप मास्क नहीं पहन रहे
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़देश-विदेश

10 किलो का यूनिफॉर्म…. ये सब पहनकर दुश्मनों से लड़ता है जवान और आप मास्क नहीं पहन रहे

देशभर में कोरोना के मामले रोज रेकॉर्ड बना रहे हैं। वैक्सीनेशन जोरों पर है अब भी समाज में बड़ी संख्या में ऐसे भी लोग हैं जो लापरवाही बरत रहे हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने भी कहा था कि लोग अब कोरोना को लेकर कैजुअल हो गए हैं।

पहाड़ी प्रदेश उत्तराखंड में भी कोरोना डरा रहा है। लगातार 700 से ज्यादा केस आने लगे और 10 अप्रैल को जब कोविड-19 पर उत्तराखंड राज्य नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट आई तो कोरोना के 1233 नए मरीज बढ़ गए। हो सकता है कि जो लोग सुरक्षित हों उनके दिमाग में कोरोना को लेकर ‘कुछ नहीं है’ वाले भाव बनते हों, अगर ऐसा है तो जरा मीडिया रिपोर्टों और सोशल मीडिया पर नजर दौड़ा लीजिए कितने लोगों को कोरोना रोज निगल रहा है।

Image

लोगों को समझाने के लिए सरकारें काफी प्रयास कर रही हैं फिर लोग मास्क और सामाजिक दूरी को लेकर ‘पुलिस दिखी तो मास्क लगा लिया’ जैसा अप्रोच दिखा रहे हैं। हालात बिगड़ने के बाद भी बाजारों में भारी भीड़ हो रही है जबकि सरकार का कहना है कि जितनी जरूरत हो उतना ही बाहर निकलें।

अब रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल एम.के. सिन्हा का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में जवान की वर्दी दिखती है और बैकग्राउंड में आवाज गूंजती है- 10 किलो का यूनिफॉर्म, 12 किलो का एम्यूनिशन, 15 किलो का… एक सोल्जर जंग में दुश्मन से ये सब पहनकर लड़ता है।

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल आगे कहते हैं कि और आप एक मास्क पहनने में हिचकिचाते हैं। यही तो है आपका हथियार, कोरोना से लड़ने के लिए। एक सोल्जर आपसे कह रहा है- बनिए कोरोना सोल्जर, मास्क पहनके। वह कहते हैं कि बढ़ते कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क पहनिए और शारीरिक दूरी का पालन करें।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...