Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ आजादी के अमृत उत्सव में साइकिल रैली का आयोजन, श्री केदारनाथ धाम में भी फहराया जायेगा तिरंगा
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

आजादी के अमृत उत्सव में साइकिल रैली का आयोजन, श्री केदारनाथ धाम में भी फहराया जायेगा तिरंगा

डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सफल संचालन व लोगों को प्रेरित करने के साईकिल रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया है। उन्होंने बताया कि साईकिल रैली तिलवाड़ा से अगस्त्यमुनि तक आयोजित करने से अगस्त्यमुनि में आयोजित होने वाली बीडीसी बैठक में अधिकारियों के द्वारा प्रतिभाग भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी लोगों से 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों में तिरंगा लगाए जाने हेतु अनुरोध किया गया है।

उन्होंने कहा हर घर तिरंगा लगाए जाने हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है जिसमें ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। श्री केदारनाथ धाम में मानव श्रृंखला व ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा यात्रा मार्ग के अलग-अलग स्थानों में पारम्परिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आगामी 9 से 15 अगस्त तक उत्सव का माहौल रहेगा।

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरुक करने के लिए साईकिल रैली का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरुक कर हर घर तिरंगा लगाया जाना है तथा इसके बाद सरस केंद्र अगस्त्यमुनि से हर घर तिरंगा के सफल क्रियान्वयन हेतु जागरुकता रैली कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ सरस केंद्र से करते हुए समापन ब्लॉक मुख्यालय में किया गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...