Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड में कोरोना के रेड जोन देहरादून में चल रहा सबसे बड़ा कम्युनिटी सर्विलांस
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड में कोरोना के रेड जोन देहरादून में चल रहा सबसे बड़ा कम्युनिटी सर्विलांस

उत्तराखंड में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देहरादून है। राज्य में सबसे ज्यादा 24 कोरोना पॉजिटिव केस इसी जिले से आए हैं। यही वजह है कि देहरादून को रेड जोन में रखा गया है। यहां कई इलाके में जिन्हें हॉटस्पॉट घोषित करते हुए प्रशासन ने सील कर रखा है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के तहत किए जा रहे कम्युनिटी सर्विलांस के तहत देहरादून में अब तक का सबसे पड़ा सर्वे किया गया। मंगलवार को हुए इस सर्वे में अलग-अलग टीमों ने 98 हजार से अधिक लोगों को सर्वे किया। शिक्षकों, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की टीम ने कोरोना से ज्यादा प्रभावित इलाकों में लोगों की जानकारियां जुटाईं। महज आठ लोगों में कोरोना से मिलते-जुलते खांसी और जुकाम के लक्षण मिले। ये जानकारी चिकित्सा दल को भेज दी गई है।

देहरादून में भगत सिंह कॉलोनी, कारगी ग्रांट, लक्खीबाग (मुस्लिम बस्ती), डोईवाला में केशवपुरी बस्ती व झबरावाला और आजाद कॉलोनी को कोरोना हॉटस्पॉट घोषित कर सील किया गया है। जिले में पहले चरण में प्रशासन की ओर से 3.85 लाख से अधिक लोगों का सर्वे कराया था। अब फिर से इन्हीं लोगों का सर्वे कर जानकारी जुटाई जा रही है। ताकि उनकी हेल्थ पैटर्न को समझा जा सके। दूसरा चरण चार दिन से चल रहा है। अब तक दो लाख से अधिक लोगों का सर्वे किया गया है। अब सिर्फ 1.79 लाख के करीब लोग ही बचे हैं। दो-तीन दिन में यह काम भी पूरा होने की उम्मीद है।

 

 

यह भी देखें – पौड़ी ने ‘जीती’ कोरोना की लड़ाई, एक और जिला देने वाला है जानलेवा वायरस को मात

देहरादून के डीएम डा. आशीष श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया कि जैसा कि उम्मीद थी, आंकड़े उसी के अनुरूप रहे। यदि परिणाम यही रहे तो जिले में कोरोना का खतरा जमातियों और उनके संपर्क में आए लोगों तक सिमट जाएगा। तीन मई के बाद नगर निगम क्षेत्र में भी रियायत बढ़ने की उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद से सील की गई भगत सिंह कॉलोनी में प्रशासन की ओर से मांग के मुताबिक रसद पहुंचाई जा रही है। आजाद कॉलोनी में भी दो वाहनों के माध्यम से थोक दाम पर सब्जी बेची गई।

यह भी देखें – वाह उत्तराखंड पुलिस ! कोई प्रवासी मजदूरों के बच्चों को पढ़ा रहा, किसी ने दिया बर्थडे सरप्राइज

11 अप्रैल से सिर्फ डॉक्टर की पर्ची पर ही खांसी और जुकाम की दवा दी जा रही है। ऐसे लोगों का ब्योरा भी मुख्य चिकित्साधिकारी को सौंपा गया है। दूसरी तरफ प्रशासन की टीम ने कोरोना जैसे लक्षण वाले 252 लोगों से दूरभाष पर बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। कोरोना संक्रमण को रोकने में जुटे वॉरियर्स को सभी सुरक्षा किट मुहैया कराई गई हैं। डीएम ने बताया कि मंगलवार को ऐसे कर्मचारियों को 144 एन-95 मास्क व 3120 टिपल लेयर मास्क दिए गए। इसके अलावा 57 पीपीई किट, 10 वीटीएम वाइल व 230 सेनिटाइजर उपलब्ध कराए गए। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर 208 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...