Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ कोटद्वार के नजदीक सनेह, दुगड्डा, लालढांग, अमसौड़ सहित अन्य स्थलों पर होगी बर्ड वाचिंग
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार के नजदीक सनेह, दुगड्डा, लालढांग, अमसौड़ सहित अन्य स्थलों पर होगी बर्ड वाचिंग

कोटद्वार में बर्ड फेस्टिवल की शुरूआत 3 से 5 फरवरी के बीच होने वाली है। इनकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने अधिकारियों से बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बर्ड फेस्टिवल को भव्य रूप से जाने को लेकर पूरी तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि इस आयोजन को लेकर पोस्टर, बैनर व सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें।

कोटद्वार में तीन दिवसीय बर्ड फेस्टिवल को भव्य रूप में मनाए जाने को लेकर जिलाधिकारी ने कहा की विभिन्न पक्षियों की फोटो प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी तथा छात्र-छात्राओं व स्थानीय लोगों को उसकी संपूर्ण जानकारी गाइडों के माध्यम से दी जाएगी। जिससे स्थानीय लोग भी पक्षियों की पहचान कर क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को उसकी जानकारी दे सकेंगे। बर्ड वाचिंग के शौकीन कोटद्वार क्षेत्र के सनेह, दुगड्डा, लालढांग, अमसौड़, सहित विभिन्न स्थानों पर बर्ड वाचिंग का लुफ्त उठा सकेंगे।

डीएम ने निर्देशित किया कि इस बार नये बर्ड वाचिंग गाइड तैयार किये जाय, बर्ड फेस्टिवल की डॉक्यूमेन्ट्री और फोटोग्राफी करके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी उसको अपलोड किया जाय ताकि लोगों को चिड़ियों के संसार के बारे में अधिक जागरूकता बढ़े तथा कोटद्वार आसपास के बर्ड बाहुल्य क्षेत्र से परिचय भी हो सकेगा। तीन दिवसीय बर्ड वाचिंग में काफी लोगों के आने की संभावना है।

जिलाधिकारी ने इसको लेकर संबंधित अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी है। साथ ही उन्होंने उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि बर्ड वाचिंग में आने वाले लोगों को निमंत्रण पत्र पूर्व में ही भेजे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...