Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ भाजपा कर रही शानदार प्रदर्शन, देहरादून भाजपा कार्यालय में जश्न शुरू
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

भाजपा कर रही शानदार प्रदर्शन, देहरादून भाजपा कार्यालय में जश्न शुरू

उत्तराखंड में भाजपा शानदार प्रदर्शन कर रही है। अभी तक सामने आए रुझानों में भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। छठे राउंड में पिथौरागढ़ जिले की चारों विधानसभा में भाजपा ने 6033 मतों की बढ़त बनाई। भाजपा को 10407और कांग्रेस को 4574 मत मिले। यहां भाजपा ने 6033 मतों से बढ़त बनाई।

त्तराखंड में पीएम मोदी व सीएम धामी की केमिस्ट्री का असर स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट रूप से 5-0 से स्वीप करती नजर आ रही है। भाजपा जिस तरह से पांचों सीटों पर प्रचंड जीत की ओर तेजी से अग्रसर नजर आ रही है, उससे मुख्यमंत्री धामी एक बार फिर अपनी कुशल चुनावी रणनीति एवं चुनाव प्रबंधन क्षमता का लोहा मनवाने में साबित हुए हैं।

पिथौरागढ़ विधानसभा में भाजपा को 4561 और कांग्रेस को 1686 मत मिले। यहां भाजपा ने 3075 वोटों की बढ़त बनाई। डीडीहाट विधानसभा में भाजपा को 2106, कांग्रेस को 1221 वोट मिले। यहां भाजपा ने 939 मतों की बढ़त बनाई। गंगोलीहाट विधानसभा से भाजपा को 1968, कांग्रेस को 868मत मिले। यहां भाजपा 1100 वोटों से आगे रही। वहीं धारचूला विधानसभा में भाजपा को 1718 और कांग्रेस को 799 मत मिले। यहां भाजपा 919 मतों से आगे रही।

अजय भट्ट 2,70,000 वोट से आगे

माला राज्यलक्ष्मी 1,50,000 वोट से आगे

त्रिवेंद्र सिंह रावत 72,000 + वोट से आगे

अनिल बलुनी 1,00,000 वोट से आगे

अजय टम्टा 1,81 000 + वोट से आगे

लोकसभा चुनावों की मतगणना के बीच पर्वतीय राज्य उत्तराखंड से भाजपा के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सीएम धामी के नेतृत्व में पांचों सीटों पर भाजपा के सभी उम्मीदवार अच्छी खासी लीड के साथ जीत की ओर अग्रसर हैं। प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प के साथ उत्तराखंड में पांचों सीटों पर कमल खिलने जा रहा है। स्थिति यह है कि सभी पांचों सीटों पर भाजपा बड़ी मार्जिन के साथ आगे बढ़ रही है। कुल मिलाकर शत प्रतिशत स्ट्राइक रेट के साथ तीसरी बार देवभूमि उत्तराखंड में सीएम धामी के नेतृत्व में भगवा फहराने जा रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...