Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सर्वस्पर्शी एवं सर्वसमावेशी की पहचान को बरकरार रख भाजपा बनायेगी सदस्यता अभियान में रिकार्ड – दीप्ति रावत
उत्तराखंड न्यूज़उत्तरकाशीताज़ा ख़बर

सर्वस्पर्शी एवं सर्वसमावेशी की पहचान को बरकरार रख भाजपा बनायेगी सदस्यता अभियान में रिकार्ड – दीप्ति रावत

जिला मुख्यालय में ऑडोटोरियम हाल में आयोजित कार्यशाला मे अभियान के उद्देश्यों पर रोशनी डालते हुए उन्होंने कहा, राष्ट्र निर्माण की प्रतिज्ञा और विकसित भारत 2047 के संकल्प को लेने वाले लोगों को हमें अधिक से अधिक बीजेपी का सदस्य चाहिए। हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और देश में एकमात्र सर्वव्यापी पार्टी हैं जिसका शहरों से लेकर गांव के प्रत्येक बूथ तक संगठन कार्य करता है। हमें सर्वस्पर्शी एवं सर्वसमावेशी की पहचान को बरकरार रखते हुए पार्टी सदस्यों के नए रिकॉर्ड को कायम करना है।

उत्तरकाशी जिले के सदस्यता अभियान के जिला संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि पार्टी की कार्यपद्धति, लोकसंपर्क से होते हुए लोकसंग्रह को अपनाते हुए पार्टी विचारधारा को जन-जन में स्वीकार्य बनाते हुए नए सदस्यों को जोड़ना है। हम सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विचारों के साथ आगे बढ़ते हुए देश की चिंता करने वाली इकलौती राजनीतिक पार्टी है। इसलिए इस अभियान की सफलता का विकसित भारत की संभावनाओं पर बड़ा असर पड़ने वाला है, यह हम सबको ध्यान रखना है।

दीप्ति रावत ने जानकारी दी कि वर्ष 2014 में बीजेपी के समूचे देश में लगभग 11 करोड़ सदस्य थे जो वर्ष 2019 में बढ़कर 18 करोड़ सदस्य पार्टी बने थे, जिसमें लगभग 20 लाख सदस्य उत्तराखंड से शामिल है। हमें इस बार पुनः हमे सदस्यता के इन आंकड़ों को नए रिकॉर्ड स्तर तक ले जाना है। जिला संयोजक सदस्यता अभियान लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा की पार्टी का लक्ष्य हर बूथ पर कम से कम 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

सदस्यता अभियान के संचालन के लिए एक सदस्य बनाने के लिए एक मोबाइल नंबर जारी किया गया है जिसका नंबर 8800002024 है जिस पर 1 सितंबर को सबसे पहले देश के यशस्वी लोकप्रिय प्रधानमंत्री मिस कॉल करके सदस्य बनने की विधिवत शुरुआत करेंगे उसके बाद यह मिस काल करने का क्रम शुरू किया जाएगा। मिस्ड कॉल के अतिरिक्त तीन अन्य तरीकों से भी पार्टी की सदस्यता कराई जा सकती है, नमो एप एवं पार्टी वेबसाइट के साथ साथ क्यू आर कोड और लिखित फॉर्म भरकर भी सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

सदस्यता अभियान कार्यशाला में जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह राणा ने उत्तरकाशी जिले बीजेपी के संस्थापक सदस्यों वा पूर्व जिलाध्यक्षों का सम्मान स्मृति चिन्ह और शाल ओढ़ाकर सम्मानित करने के साथ बीजेपी के चुनाव चिह्न कमल को भेंट किया। आज के सदस्यता अभियान में जिला अध्यक्ष ने संस्थापक सदस्यों में जयबीर सिंह जयाड़ा, गजेन्द्र सिंह राणा, मुरारी लाल भट्ट, भरत सिंह रावत, श्याम ढोभाल, अमीचंद शाह, सुधा गुप्ता, रावल कृपाराम सेमवाल को सम्मानित किया।

जिला अध्यक्ष सतेंद्र सिंह राणा ने कार्यशाला में बताया कि सदस्यता अभियान। दो चरणों में एक प्राथमिक सदस्यता एवं दूसरा सक्रिय सदस्यता के रूप में इसे आगे बढ़ाया जाएगा। जिसके तहत प्राथमिक सदस्य 1 से 15 सितंबर एवं 1 से 15 अक्टूबर के मध्य बनाए जाएंगे। दूसरे चरण के तहत 16 अक्टूबर से सक्रिय सदस्यों सदस्यों की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्राथमिक सदस्यता निशुल्क होगी एवं सक्रिय सदस्यता के लिए नमो एप के माध्यम से 100 रुपए सहयोग राशि ली जाएगी।

जिला अध्यक्ष श्री राणा ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां संगठन में चुनाव को भी पर्व के रूप में मनाया जाता है। जिस तरह एक पर्व या त्योहार को उत्साह, उमंग, सौहार्द, समन्वय एवं जन सहयोग के साथ चलाया जाता है ठीक इस परिपाटी में हमें इस अभियान को भी सफल बनाना है। जो पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक संगठन हो, जिसका नेता दुनिया का सबसे लोकप्रिय राजनेता हो, ऐसी पार्टी का सदस्य बनना गौरव की बात है।

यह जो भाव हम सब के अंदर है उसे हमें बूथ स्तर तक घर-घर पहुंचाकर उन्हे पार्टी से जोड़ना है। हमें बताना होगा कि हम ही एक मात्र पार्टी हैं जिन्होंने चुनाव के लिए रणनीति बदली लेकिन विचारधारा नहीं बदली। धारा 370, श्री राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक, सीएए, यूसीसी ऐसे तमाम विषय हैं जिन पर हमने तात्कालिक राजनीतिक लाभ के लिए कभी समझौता नहीं किया और आज उनको सफलतापूर्वक स्थापित करने में हम कामयाब हुए हैं।

इस अवसर पर सदस्यता अभियान के जिला सह संयोजक शैलेंद्र कोहली, हरिमोहन सिंह, विनोद असवाल जिला महामंत्री पवन नौटियाल, नागेंद्र चौहान, सहित उत्तरकाशी जिले के तीनों विधानसभाओं पुरोला, यमुनोत्री और गंगोत्री विधानसभा के 15 मंडलों के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और सदस्यता अभियान के मंडलों के मंडल संयोजक सहित पूर्व विधायक मालचंद, विजयपाल सजवान सहित सभी अपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles