Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून के लच्छीवाला में सांड का आतंक स्कूटी को मारी टक्कर, हादसे में दो लोगों की मौत
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

देहरादून के लच्छीवाला में सांड का आतंक स्कूटी को मारी टक्कर, हादसे में दो लोगों की मौत

डोईवाला कोतवाली क्षेत्र में लच्छीवाला के पास आवारा सांड ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार दोनों लोग घायल हो गए थे। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति की तो मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरे व्यक्ति ने हॉस्पिटल में दम तोड़ा।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा बताया जा रहा है कि डोईवाला इलाके के ही रहने वाले 32 साल के विजय लोधी पुत्र दुखीराम किसी काम से अपनी परिचित वीरेंद्र क्षेत्री पुत्र दिल बहादुर निवासी लच्छीवाला के साथ स्कूटी पर कही जा रहे थे, तभी सड़क पर घूम रहे आवारा सांड ने उनको टक्कर मार दी।

इस हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई थी। मौके पर मौजूद लोग तत्काल दोनों को हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट लेकर गए। विजय लोधी को तो डॉक्टरों ने पहले ही मृत घोषित कर दिया था, लेकिन वीरेंद्र क्षेत्री ने हॉस्पिटल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

इस घटना के बाद दोनों लोग के घर में मातम छाया हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आवारा पशुओं के कारण पहले भी इलाके में कई हादसे हो चुके है, वो लोग प्रशासन से भी इस बारे में शिकायत कर चुके है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। कई बार तो ऐसा देखने में भी आता है कि आवारा पशु लोगों पर हमला भी कर दे रहे हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...