दिल्ली से देहरादून आ रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें चार लोगों के घायल होने की खबर है। जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से ऋषिकेश के एम्स अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह पांच बजे के आसपास की है।
अभी जो दुर्घटना का कारण पता चला है उसमें बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई थी जिसके कारण बस मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस बस का ड्राइवर राजस्थान का व कंडक्टर हरियाणा का है यह दोनों लोग सुरक्षित हैं।
जैसे ही बस के पटलने की सूचना पुलिस को मिली वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और चौकी इंचार्ज ने तत्काल बस के घायल यात्रियां को बस से बाहर निकालने का काम शुरू किया और घायलों को तत्काल अस्पताल के भेजा।
लालतप्पड के चौकी इंचार्ज विकेंद्र कुमार ने बताया कि इंडिया टूर एंड ट्रेवल्स की यह प्राइवेट बस थी और दिल्ली से देहरादून आ रही थी। इस बस में कुल 25 यात्री सवार थे जिसमें से सात सवारी हरिद्वार और तीन नेपाली फार्म में उतर गये थे उसके बाद बस में 15 यात्री मौजूद थे।


Leave a comment