Home उत्तराखंड न्यूज़ नारसन बॉर्डर पुलिस चौकी में घुसी बस , 6 लोग घायल
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरहरिद्वार

नारसन बॉर्डर पुलिस चौकी में घुसी बस , 6 लोग घायल

दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट डबल स्टोरी वोल्वो बस नारसन बॉर्डर पर बनी पुलिस चौकी को टक्कर मारते हुए पलट गई। इस घटना में चौकी में तैनात होमगार्ड समेत छह लोग घायल बताये जा रहे है।

उत्तराखण्ड में एक तेज रफ्तार प्राइवेट डबल स्टोरी वोल्वो बस पुलिस चौकी को टक्कर मारते हुए पलट गई। बस की टक्कर के कारण पुलिस चौकी मलबे के ढेर में तब्दील हो गई है। चौकी पर तैनात होमगार्ड नरेश भी मलबे में दब गए। आसपास के लोगों और रहागीरों ने होमगार्ड को मलबे से निकाला, फिर बस की छत पर लगे वेंटीलेशन से सवारियों को बाहर निकाला गया।

बता दें कि दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट डबल स्टोरी वोल्वो बस नारसन बॉर्डर पर बनी पुलिस चौकी को टक्कर मारते हुए पलट गई। इस घटना में चौकी में तैनात होमगार्ड समेत छह यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर उपचार करवाया।

जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब चार बजे की है जब दिल्ली से हरिद्वार की ओर जा रही डबल स्टोरी प्राइवेट वोल्वो बस हरिद्वार जा रही थी जैसे ही बस नारसन बॉर्डर के करीब पहुंची तो बॉर्डर पर बनी पुलिस चौकी चेक पोस्ट को टक्कर मारते हुए पलट गई और चौकी के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में चौकी पर तैनात होमगार्ड नरेश भी मलबे में दब गया। इसके साथ ही बस में सवार कुछ यात्री भी घायल हो गये। इसके साथ ही बस की छत पर लगे वेंटीलेशन व आगे और पीछे के टूटे हुए शीशों के रास्ते से यात्रियों को बाहर निकाला।

जानकारी मिलने पर मंगलौर कोतवाली में तैनात एसएसआई धर्मेंद्र राठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को नारसन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। इस दौरान हाइवे पर लंबा जाम लग गया जिसे पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद सुचारु कराया। एसएसआई धर्मेंद्र राठी ने बताया कि 112 पर सूचना प्राप्त हुई थी कि एक बस चौकी को टक्कर मारते हुए हाईवे पर पलट गई है मौके पर पहुंच कर बस को क्रेन के द्वारा साइड में कर दिया गया है वहीं उन्होंने बताया कि बस को हमने अपने कब्जे में ले लिया है बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया है इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...