Tuesday , 8 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ कल होगी कैबिनेट की बैठक, इन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर होगी चर्चा
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

कल होगी कैबिनेट की बैठक, इन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर होगी चर्चा

कल सीएम धामी करेंगे कैबिनेट की बैठक। कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करेंगे साथ ही कई योजनाओं पर मुहर भी लग सकती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कल बुधवार 27 जुलाई को कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। धामी कैबिनेट की इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

मीडिया रिपोर्टस की माने तो मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में सचिवालय स्थित विश्व कर्मा भवन के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में कैबिनेट बैठक होगी। जानकारी के मुताबिक यह बैठक बुधवार को शाम पांच बजे शुरू होगी।

बताया जा रहा है कि इस बैठक में दो दर्जन प्रस्ताव आ सकते हैं बताया जा रहा है कि बैठक में ई-वाहन व ई-चार्जिंग पालिसी,  सरकारी अस्पतालों में आउटसोर्स के कर्मचारियों को लेकर कैबिनेट सब कमेटी की सिफारिश, नर्सिंग नियमावली में संशोधन आदि कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

वहीं कैबिनेट हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को हरी झंडी दे सकती है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून में बढ़ा स्वाइन फ्लू और डेंगू का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

देहरादून जिले में स्वाइन फ्लू और डेंगू के मामले लगातार सामने आने...