Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ गुमखाल के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एसडीआरएफ ने किया 03 लोगों को सकुशल रेस्क्यू
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

गुमखाल के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एसडीआरएफ ने किया 03 लोगों को सकुशल रेस्क्यू

16 जनवरी 2024 को पुलिस चौकी सतपुली द्वारा एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि गुमखाल से सतपुली की ओर लगभग 01 किमी आगे एक कार अनियंत्रित होने से लगभग 200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

जैसे ही कार गिरने की सूचना एसडीआरएफ को मिली उनके मुख्य आरक्षी महावीर सिंह एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई और उन्होंने वहां पहुंचकर राहत और बचाव का कार्य आरम्भ किया।

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए कार में सवार 03 लोगों को रेस्क्यू कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया तथा प्राथमिक उपचार के उपरांत एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।

उक्त वैगन आर कार (डीएल 3 सी बीयू 3488) में सवार 03 लोग दिल्ली से पौड़ी एक शादी समारोह में सम्मिलित होने जा रहे थे जिस दौरान गुमखाल से आगे एक बैंड पर कार अनियंत्रित होने से ये हादसा हो गया। जिसमें तीनों लोग घायल हो गये उन्हें तुरंत अस्पताल भिजवाया गया।

घायलों का विवरण इस प्रकार से है :-

1. विनोद शर्मा पुत्र शांति लाल, निवासी – रामपानी, जिला – गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश।
2. दीवान सिंह रावत पुत्र पतम सिंह, निवासी – तरला एडा, पौड़ी।
3. अवतार सिंह रावत पुत्र कृपाल सिंह, निवासी – पौड़ी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...