[fvplayer id=”10″]
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के कार्यों पर लगातार नजर रखे हुए हैं और समयवद्ध तरीके से श्रीराम मंदिर का निर्माण हो इसके लिए लगातार अयोध्या जाकर कामकाज का जायजा ले रहे हैं। वह कई बार अयोध्या जाकर श्रीराम मंदिर के काम की निगरानी कर चुके हैं और श्रीराम मंदिर का काम सही समय में पूरा हो इसके लिए लगातार अधिकारियों से जानकारी भी ले रहे हैं।
READ MOREइस साल के मानसून सीजन में जहां कुछ राज्यों में बारिश सामान्य से काफी कम हुई वहीं इस बार हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मानसून ने कहर बरपाया। भारतीय मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार देश में 1 जून से लेकर 7 सितम्बर तक केवल 43 प्रतिशत सामान्य वर्षा हुई। जबकि उत्तराखंड के 1 जिले में अत्यन्त भारी, 5 में सामान्य से कहीं अधिक और 2 जिलों में सामान्य बारिश हुई।
READ MOREनई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2023 में एक विशेष सत्र, शिक्षा कॉन्क्लेव 2.0, आयोजित किया गया, जिसमें केंद्र सरकार और 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा, संस्कृति, पंचायती राज और महिला एवं बाल विकास, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी के नीति निर्माताओं और वरिष्ठ अधिकारियों ने बदलते आयाम, निरंतर प्रासंगिकता और पाठ्य-सामग्री को अधिक सुलभ बनाने के लिए विभिन्न तरीकों पर विचार-विमर्श किया। ’बच्चों के सीखने के सुगम तरीके’ विषय पर एक परिचर्चा में, बच्चों और किशोरों के लिए राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी प्रोजेक्ट हेतु आयु उपयुक्त डिजिटल सामग्री के निर्माण और वितरण पर जोर दिया गया।
READ MOREप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरो इंडिया शो में भारतीय पवेलियन का उद्घाटन किया। इससे पहले अपने संबोधन में पीएम ने भारत की बढ़ती रक्षा ताकत और मेक इन इंडिया की उपलब्धियों का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा, 21वीं सदी का नया भारत, अब ना कोई मौका खोएगा और ना ही अपनी मेहनत में कोई कमी रखेगा। हम कमर कस चुके हैं। हम सुधार के रास्ते पर हर सेक्टर में क्रांति ला रहे हैं। जो देश दशकों से सबसे बड़ा डिफेंस इंपोर्टर था, वो अब दुनिया के 75 देशों को डिफेंस उपकरण एक्सपोर्ट कर रहा है। बीते 5 वर्षों में देश का रक्षा निर्यात 6 गुना बढ़ा है। 2021-22 में हमने अब तक के रिकॉर्ड 1.5 बिलियन डॉलर से ज्यादा के एक्सपोर्ट को, उस आंकड़े को हमने पार कर लिया है।
READ MOREउत्तराखंड में जोशीमठ जैसा धार्मिक आस्था का पुराना शहर धंस रहा है और उसके अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह लगा है। इसके कारणों पर लंबी बहस हो सकती है परंतु यदि हमें पहाड़ बचाना है, हिमालय बचाना है तो इसके लिए हमें ठोस कदम उठाने होंगे। जोशीमठ जैसी त्रासदियां अभी भी उत्तराखंड में मुंह बाएं खड़ी है। उत्तरकाशी में भटवाड़ी, नैनीताल के कई क्षेत्र, चमोली जिले के कई इलाकों में यह स्थिति भविष्य में हो सकती है। इसके लिए सब लोगों को प्रयास करने होंगे और विकास के नाम पर पहाड़ को बचाना होगा।
READ MOREहंस फाउंडेशन लोगों के सरोकारों को लेकर लगातार काम कर रहा है। हंस फाउंडेशन उत्तराखंड सहित देश के 27 राज्यों में शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर तमाम दूसरे क्षेत्रों में सेवाएं दे रहा है। हंस फाउंडेशन की सेवाओं का विस्तार निरंतर देश के सीमांत क्षेत्रों में बसे राज्यों में भी हो रहा है। हंस फाउंडेशन बच्चों को खेलकूद में भी आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहा है और इसके लिए वह जगह जगह पर अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर काम कर रहा है। असम के गुवाहाटी में तीन दिवसीय क्रीड़ा महोत्सव-2023 का आयोजन इसी दिशा में किया जाने वाला एक कदम है।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

प्रिया सिंह चौहान ने हासिल की 45वीं रैंक, मीनल नेगी 66वीं और अनुज पंत 69वीं रैंक के साथ प्रदेश का बढ़ाया मान
READ MORE
उत्तर प्रदेश को हरित औद्योगिक विकास और ग्रीन मोबिलिटी का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार के प्रयासों को अंतरराष्ट्रीय समर्थन मिल रहा है। जापान की प्रमुख ऑटोमोबाइल और ऑटो-घटक कंपनियां सुजुकी मोटर कार्पोरेशन, होंडा मोटर कोर्पोरेशन लिमिटेड और मिंडा कोर्पोरेशन ने राज्य में निवेश की संभावनाओं पर सकारात्मक रुचि दिखाई है।
READ MORE