Home उत्तराखंड न्यूज़ मसूरी के 200 साल पूरे होने पर मना जश्न, यह उत्तराखंड के शीर्ष पर्यटन स्थलों में एक
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

मसूरी के 200 साल पूरे होने पर मना जश्न, यह उत्तराखंड के शीर्ष पर्यटन स्थलों में एक

मसूरी स्थापना के 200 साल पूरे होने पर शहर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मसूरी की स्थापना करने वाले कैप्टन यंग की चौथी पीढ़ी के आयरलैंड से आईं राचेल मैगोवन, कैरोलीन मैगोवन ने मसूरी के इतिहास से अवगत कराया। इस दौरान मसूरी के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया।

पहाड़ों की रानी, मसूरी के 200 साल पूर्ण होने पर नगर निगम मसूरी द्वारा रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। मसूरी को आज उत्तराखंड के शीर्ष पर्यटन स्थलों में से एक गिना जाता है। मसूरी के स्थापना पर आयोजित कार्यक्रम में शहर के इतिहासकारों, लेखकों, साहित्यकारों, पत्रकारों और आजादी से पूर्व के स्कूलों सहित आयरलैंड से आईं राचेल मैगोवन, कैरोलीन मैगोवन को स्मृति चिह्न व शॉल देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसकी प्रस्तुति ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान मसूरी की स्थापना करने वाले कैप्टन यंग की चौथी पीढ़ी के आयरलैंड से आईं राचेल मैगोवन, कैरोलीन मैगोवन ने मसूरी के इतिहास से अवगत कराया। इस दौरान मसूरी के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। उधर, मसूरी के स्थापना दिवस पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने वीडियो संदेश के माध्यम से बधाई दी।

नगर पालिका परिषद मसूरी की ओर से टाउन हॉल में आयोजित द्विशताब्दी समारोह का उद्घाटन पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, इंडियन स्पेस एसोसिएशन के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) अनिल कुमार भट्ट, पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, कैप्टन यंग की चौथी पीढ़ी की राचेल मैगोवन ने किया।

इस दौरान राचेल मैगोवन ने कैप्टन यंग के भारत और मसूरी आने के सफरनामा, उनके जीवनकाल के बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मसूरी दुनिया का सबसे सुंदर हिल स्टेशन है। राचेल ने बताया कि यंग मसूरी के लंढौर, देहरादून में रहे और सेवानिवृत्त होने के बाद करीब 15 साल तक आयरलैंड में रहे। कहा कि मसूरी की आबोहवा को प्रदूषित होने से बचाने की जरूरत है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मसूरी के हेरिटेज संपत्ति का सरकार संरक्षण कर रही है। हमारा प्रयास है मसूरी की तरह ही अन्य कई शहरों व स्थलों को इसी तरह विकसित कर पर्यटन की अन्य संभावनाएं तलाशी जाएं और उसी दिशा में हम अग्रसर हैं। कार्यक्रम में मसूरी के इतिहास को लेकर एक लघु फिल्म दिखाई गई। इस मौके पर देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा, इतिहासकार जयप्रकाश उत्तराखंडी, सतीश एकांत, अनमोल जैन, पालिका सभासद जसबीर कौर, डीएफओ मसूरी आशुतोष सिंह आदि मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...