केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ को तबियत बिगड़ने पर दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। वह हाल ही में कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण के चलते हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
सीएम तीरथ सिंह रावत ने निशंक के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. @DrRPNishank जी की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती किए जाने का समाचार मिला। मैं भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु की कामना करता हूं।
माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. @DrRPNishank जी की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती किए जाने का समाचार मिला।
मैं भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु की कामना करता हूं।
— Tirath Singh Rawat (मोदी का परिवार) (@TIRATHSRAWAT) June 1, 2021


Leave a comment