5 शव और मिले, पर किस हाल में हैं वो 137 लोग? उत्तराखंड सरकार ने चमोली आपदा पर दिया अपडेट

5 शव और मिले, पर किस हाल में हैं वो 137 लोग? उत्तराखंड सरकार ने चमोली आपदा पर दिया अपडेट

उत्तराखंड और यूपी के कई परिवार ऐसे हैं जो चमोली आपदा में लापता अपने परिजन के घर लौटने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। पिछले दिनों तपोवन टनल से एक के बाद एक शव निकले तो भी उन्हें उम्मीद है कि चमत्कार होगा और उनके अपने घर लौट आएंगे।

7 फरवरी 2021 थी वो तारीख, जिसने उत्तराखंड के चमोली में सैकड़ों परिवारों को ऐसा दर्द दिया, जिसे वे जीवनभर भूल नहीं पाएंगे। ग्लेशियर टूटने से अचानक आई बाढ़ कई जिंदगियां बहा ले गई। धौलीगंगा और ऋषिगंगा के जलस्तर में अचानक हुए वृद्धि से जानमाल का भारी नुकसान हुआ। रैणी गांव में सुबह 10.30 बजे यह आपदा आई और कुछ घंटे में ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू हो गया। हालांकि 137 लोगों के बारे में अब भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। उनके परिजनों की उम्मीदें अब टूटती जा रही हैं।

Image

सरकार ने रविवार, 21 फरवरी को घटना पर अपडेट दिया है। कुल 204 लापता लोगों में से 5 शव और बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही कुल 67 शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें से 34 शवों की शिनाख्त हो गई है और 33 अज्ञात शव हैं। पशुहानि की बात करें तो यह आंकड़ा 184 है। आपदा में 12 गांवों के कुल 465 परिवार प्रभावित हुए हैं।

Image

टनल में फंसे व्यक्तियों को बचाने के लिए दिन-रात युद्ध स्तर पर बचाव अभियान चल रहा है। 25 से 35 लोग अब भी वहां फंसे हैं, पर पिछले कुछ दिनों में वहां उम्मीद धूमिल होती गई क्योंकि 13 शव बरामद किए गए। बचाव कार्य में अब तक 162 मीटर मलबा साफ किया जा चुका है। उत्तराखंड सरकार ने लोगों को जानकारी दी है कि मलबे के कीचड़ के रूप में होने के कारण बैकफ्लो हो रहा है, जिससे साफ करने में बाधा आ रही है।

Image

घटनास्थल पर अब भी एसडीआरएफ के 65 जवान, एनडीआरएफ के 176 जवान, आईटीबीपी के 61, सेना के 109, एयरफोर्स का 1 चॉपर, सेना की मेडिकल टीम में 4 जवान, 2 ऐंबुलेंस, 2 जेसीबी तैनात की गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग, फायर, राजस्व, पुलिस दूरसंचार विभाग की टीमें काम कर रही हैं।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this