Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ चारधाम यात्रा : इन दो दिन के लिए यात्रा पंजीकरण रहेगा बंद, जानिए क्या है वजह
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपर्यटन समाचार

चारधाम यात्रा : इन दो दिन के लिए यात्रा पंजीकरण रहेगा बंद, जानिए क्या है वजह

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड शासन हरिद्वार में बनाए गए चारधाम रजिस्ट्रेशन सेंटर को दो दिनों के लिए किया बंद किया गया है। बता दे कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद लाखों की संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर जा रहे हैं जिसके चलते अवस्थाएं देखने को मिल रही है। श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसके लिए हरिद्वार स्थित चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन सेंटर को दो दिनों के लिए बंद किया गया है।

चारधाम यात्रा का पंजीकरण दो दिन रहेगा बंद 15 और 16 मई को 2 दिन के लिए चारधाम यात्रा पंजीकरण बंद रहेगा। शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुरेश यादव ने बताया कि 15 और 16 मई को दिन के लिए चारधाम यात्रा पंजीकरण बंद रहेगा।

बता दे कि चारधाम यात्रा में इस बार शुरूआत में ही दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों ने रिकॉर्ड बनाया है। यात्रा शुरू होने के कुछ ही दिनों में बीते वर्ष की तुलना में तीर्थयात्रियों की संख्या 1.15 लाख अधिक है। यात्रियों के उत्साह को देखते हुए प्रदेश सरकार को उम्मीद है कि यात्रा नया रिकॉर्ड बनाएगी।

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम व विकट भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद चार धामों में दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रोजाना हजारों की संख्या में तीर्थयात्री केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के दर्शन कर रहे हैं।

बीते वर्ष 22 अप्रैल 2023 को चारधाम यात्रा शुरू हुई थी। पांच दिन में 1.38 लाख यात्रियों ने दर्शन किए थे। जबकि पूरे यात्रा काल में दर्शन करने वाले यात्रियों का आंकड़ा 56 लाख से अधिक था। वहीं, श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने अपील की है कि यह यात्रा कुछ दिनों के लिए नहीं है बल्कि नवंबर तक संचालित होगी। यात्री पंजीकरण की उपलब्धता को देखते हुए चारधाम यात्रा की योजना बनाएं। जिससे केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में सुगमता से दर्शन हो सकें।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles