Home उत्तराखंड न्यूज़ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिपको आंदोलन की सूत्रधार गौरा देवी के बेटे को पांच लाख की धनराशि का चेक सौंपा
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिपको आंदोलन की सूत्रधार गौरा देवी के बेटे को पांच लाख की धनराशि का चेक सौंपा

1976 में 2500 से ज्यादा पेड़ों को बचाने के लिए रेणी गांव की गौरा देवी और 26 अन्य महिलाओं ने एक होकर रात दिन लकड़हारों से जंगलों की रक्षा की थी। इस आंदोलन ने दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ी और तत्कालीन केंद्र सरकार को जंगलों को काटने पर बैन लगाने पर मजबूर कर दिया था ।

विश्व विख्यात चिपको आंदोलन की सूत्रधार गौरा देवी को पर्यावरण संरक्षण के लिए वर्ष 2016 में राज्य स्थापना दिवस पर उत्तराखंड सरकार की ओर से उत्तराखंड रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया था। उनको यह पुरस्कार मरणोपरांत चुना गया इसके अलावा नौ अन्य लोगों को उत्तराखंड रत्न के लिए चयनित किया गया था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिपको आंदोलन की सूत्रधार गौरा देवी के 78 वर्षीय बेटे चंद्र सिंह राणा और सोहन सिंह राणा को मुख्यमंत्री आवास में पुरस्कार की राशि सौंपी। इस सम्मान में पांच लाख एक रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया गया। गौरा देवी के पुत्र चंद्र सिंह ने तो इस धनराशि की उम्मीद छोड़ दी थी। उनके परिजनों को उत्तराखंड रत्न के नाम पर सिर्फ प्रशस्ति पत्र सौंपा गया, लेकिन सम्मान निधि की पांच लाख की धनराशि नहीं मिली थी।

गौरतलब रहे कि उत्तराखंड शासन ने गौरा देवी के पुत्र चंद्र सिंह से वारिस प्रमाणपत्र और मृत्यु प्रमाणत्र की मांग की थी जिसे उन्होंने उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद को दे दिया था। लेकिन इतना समय गुजरने के बाद भी उन्हें धनराशि का भुगतान नहीं हुआ। फिर समाचार पत्रों ने इस बात को प्रमुखता से उठाया और उसके बाद सरकार जागी। उन्होंने इस मामले को गम्भीरता से लिया और आज इस धनराशि को गौरा देवी के पुत्र को सौंप दिया गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...