Home उत्तराखंड न्यूज़ जीत के बाद बोले योगी आदित्यनाथ, जनता ने जातिवाद-वंशवाद तोड़ा, राष्ट्रवाद, सुरक्षा, विकास को दिया समर्थन
उत्तराखंड न्यूज़जनादेश 2022

जीत के बाद बोले योगी आदित्यनाथ, जनता ने जातिवाद-वंशवाद तोड़ा, राष्ट्रवाद, सुरक्षा, विकास को दिया समर्थन

लखनऊ में भाजपा कार्यालय में सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश और उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है इन चार राज्यों में प्रधानमंत्री के विकास और सुशासन को जनता जर्नादन ने अपना विश्वास जताया है।

उत्तर प्रदेश में चुनाव परिणाम आ जाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के कार्यलय जाकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज देश और उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है इन चार राज्यों में प्रधानमंत्री के विकास और सुशासन को जनता जर्नादन ने अपना विश्वास जताया है। सबसे पहले आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सभी केंद्रीय मंत्रियों का हृदय से अभिनंदन करता हूं। आज चार राज्यों में पुनः बीजेपी अपनी सरकार लाने में सफल रही है। उत्तर प्रदेश देश की आबादी का सबसे बड़ा राज्य है इस कारण उत्तर प्रदेश पर पूरे देश और दुनिया की निगाहें थी। आज भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दल उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री के साथ प्रचंड बहुमत प्राप्त किया है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इसके लिए जनता का हृदय से आभार और कोटि कोटि कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूं, जिनके सहयोग से भाजपा को सरकार बनाने का अधिकार मिला है। राज्य में 7 चरणों के चुनाव शांतिपूर्ण तरह से संपन हुए। पिछले दो तीन दिन से जो दुष्प्रचार चलाये जा रहे थे आज भारतीय जनता पार्टी और सहयोगी दलों को प्रचंड बहुमत मिल जाने से अब उन लोगों ने बोलना बंद कर दिया है।
उन्होंने चुनाव आयोग को शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए धन्यवाद दिया इसके अलावा सभी सुरक्षा कर्मचारियों को भी हृदय से धन्यवाद। हम आभारी है आदरणीय प्रधानमंत्री जी का जिन्होंने हमें पूरा समय दिया और उत्तर प्रदेश को स्वशासन देने के लिए प्रधानमत्री का सहयोग होता रहा है। प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री केंद्रीय मंत्रियों भाजपा के राष्ट्रवाद और विकास का लाभ प्राप्त हुआ है। इस आर्शीवाद को हम सबको स्वीकार करके आम जन मानस के सबका साथ सबका विकास के मंत्र को आगे बढ़ाना होगा।

भाजपा ने सुरक्षा का जो आश्वासन दिया, विकास के कार्यक्रर्मो को जिस माध्यम से आगे बढ़ाने का काम किया, गरीब कल्याणकारी योजना को आगे बढ़ाया, जातिवाद, वंशवाद को तोडकर प्रचंड बहुमत से विजयी बनाया है। कोरोना काल में भी आदरणीय प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन इस जीत को यश्वस्वी बना रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन में जो भी कार्यक्रम चालू किये गये उनको जमीन पर उतारा गया। हम सबको राष्टवाद, सुरक्षा, विकास के माध्यम से जनता ने हमें समर्थन दिया है इसके लिए हम सबको आगे बढ़ना होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए समर्थन दिया है उसके लिए सबका धन्यवाद, आधी आबादी का धन्यवाद। जब मोदी जी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत पैदा होता है तो हम आगे बढ़ते हैं। ये जीत हमें जवाबदेही का संकेत देता। जोश के साथ होश भी बनाये रखना है। हमें आम जनता के समर्थन को बनाये रखना है। हमारे पास दुनिया का यश्वस्वी नेता मोदी जी है उनके नेतृत्व में भारत विश्व का नंबर वन देश बनेगा।

भारतीय निर्वाचन आयोग, राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य की जनता और सुरक्षा कर्मियों का धन्यवाद करता हूं। कोई भी सरकार एंटी एम्बेसी को बीट करती है तो यह उनकी परफोरमेंस होती है। जिस कुर्सी में लोगों ने उनको बिठाया है उसे उन्होंने अच्छी तरह से निभाया है। मोदी जी कहा भी है कि उत्तर प्रदेश के लिए योगी ही है उपयोगी। उन्होंने राज्य के लोगों को राशन, प्रशासन और महिलाओं को सुरक्षा देने का काम किया है।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...