Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड के बाड़ाहोती से सटे चीनी एयरबेस में हलचल तेज, बड़ी संख्या में ड्रोन भी तैनात, भारतीय सेना सतर्क
उत्तराखंड न्यूज़उत्तरकाशीदेश-विदेश

उत्तराखंड के बाड़ाहोती से सटे चीनी एयरबेस में हलचल तेज, बड़ी संख्या में ड्रोन भी तैनात, भारतीय सेना सतर्क

भारत (India) के साथ लद्दाख (Ladakh) में लंबे वक्त से चले आ रहे सैन्य गतिरोध के बीच चीनी सेना उत्तराखंड सीमा पर नजरें तरेर रही है। उत्तराखंड के बाड़ाहोती में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (People’s Liberation Army) यानी पीएलए (PLA) की प्लाटून हाल ही में गश्त करती देखी गई।

समाचार एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि बाड़ाहोती इलाके के पास बने एक चीनी एयरबेस में गतिविधियों में तेजी देखने को मिली है। सूत्रों की मानें तो वहां बड़ी संख्या में ड्रोन की तैनाती की गई है। इसे देखते हुए भारत ने मध्य क्षेत्र में अतिरिक्त सैन्य बलों की तैनाती की है। वहीं कई टुकड़ियों को अग्रिम इलाकों में भी भेजा गया है। हाल ही में पीएलए के 35 जवानों की एक प्लाटून को उत्तराखंड के बाड़ाहोती इलाके में देखा गया। ये लोग आसपास के इलाकों में सर्वे कर रहे थे।

यह भी देखें – पुष्कर सिंह धामी ने सूबे में आपदा प्रबंधन की समीक्षा की, डीएम को दिए अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

सूत्रों के अनुसार, चीनी सैनिक यहां गश्त के दौरान लगातार निगरानी रखे हुए थे। इधर, भारत ने भी इस इलाके में पर्याप्त व्यवस्था कर रखी है। सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा तंत्र को लगता है कि चीनी इस इलाके में किसी तरह की गतिविधि को अंजाम दे सकते हैं। हालांकि पूरे मध्य क्षेत्र में भारत की ऑपरेशनल तैयारियां बहुत अच्छी हैं।

सूत्रों के अनुसार, चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (CDS) जनरल बिपिन रावत (General Bipin Rawat) और मध्य कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी ने हाल के दिनों में चीन सीमा से सटे मध्य क्षेत्र का दौरा कर वहां के हालात और ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लिया था।

भारतीय वायुसेना ने उत्तराखंड में चिन्यालीसौंण एडवांस लैंडिग ग्राउंड समेत कई एयरबेस को एक्टिव कर रखा है। यहां एएन32 विमानों की लगातार लैंडिंग हो रही है। इसके अलावा इलाके में भारी मालवाहक हेलीकॉप्टर को भी ऑपरेशनल किया गया है ताकि जरूरत पड़ने पर तेजी से जवानों को पहुंचाया जा सके।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...