Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ Civil Services Day पर उत्तराखंड की इस IAS अधिकारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया सम्मानित
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेश

Civil Services Day पर उत्तराखंड की इस IAS अधिकारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया सम्मानित

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने चमोली की तत्कालीन डीएम स्वाति भदौरिया को 15 वें सिविल सेवा दिवस के अवसर पर गुरुवार को एक समापन सत्र और पुरस्कार समारोह के दौरान लोक प्रशासन में 2020 में उत्कृष्टता कार्य के लिए प्रधान मंत्री पुरस्कार प्रदान किया l

मीडिया से बात करते हुए 2012 बैच की IAS अधिकारी स्वाति भदौरिया ने इस अवार्ड की पीछे की मेहनत के बारे में बताया, जो उन्होंने नमामि गंगे योजना के तहत अलकनंदा की सफाई के लिए की ।

सम्मान प्राप्त करने के बाद देहरादून लौटने पर IAS स्वाति भदौरिया ने राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने स्वाति भदौरिया की इस उपलब्धि के लिए हर्ष व्यक्त किया।

https://www.facebook.com/100015033076427/posts/1358506911327065/

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles