Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तरकाशी मां गंगा के उद्गम जिले उत्तरकाशी में स्वच्छता अभियान
उत्तरकाशीउत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

मां गंगा के उद्गम जिले उत्तरकाशी में स्वच्छता अभियान

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत ‘विश्व नदी दिवस’ के अवसर पर ‘स्वच्छ नदियां बेहतर कल का अवसर’ थीम के साथ मां गंगा जी के उदगम जिले उत्तरकाशी में मां गंगा जी के तट पर गंगा विचार मंच, नगरपालिका बाड़ाहाट उत्तरकाशी, जिला गंगा समिति और स्वजल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में तिलोथ पुल से लेकर केदारघाट तक स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अभियान में गंगा विचार मंच उत्तराखण्ड के प्रांत संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट, स्वजल के प्रताप मटूड़ा, जिला गंगा समिति के उत्तम पंवार, नगरपालिका के प्रभारी मोहन लाल, चंद्रशेखर बिजलवान, हेड प्रदीप, हेड रविंद्र, अजय, अंजली, राजेश सहित 100 सफाई कार्यकर्ताओं ने गंगा तट से 100 बोरे कूड़ा एकत्रित किया और नगरपालिका को निस्तारण के लिए सौंपा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...