Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम धामी ने दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, कार्य कर रहे श्रमिकों का भी हालचाल जाना
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

सीएम धामी ने दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, कार्य कर रहे श्रमिकों का भी हालचाल जाना

मुख्यमंत्री धामी ने कार्यदाई संस्थाओं को निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में दिल्ली.देहरादून एक्सप्रेसवे से सबंधित जो भी कार्य होने हैंए उनमें तेजी लाने के लिए एनएचएआई को जो भी आवश्यक सहयोग चाहिए होगाए राज्य की ओर से दिया जायेगाए ताकि कार्यों में किसी भी प्रकार से विलंब न हो। दिल्ली.देहरादून एक्सप्रेसवे के उत्तराखंड में होने वाले कार्यों के लिए रात्रि में भी अनुमति दी गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिल्ली.देहरादून एक्सप्रेसवे बन जाने के बाद दिल्ली से देहरादून की दूरी मात्र दो से ढ़ाई घंटे में पूर्ण होगी। इस परियोजना के पूर्ण होने से उत्तराखंड को बहुत फायदा होगा। दिल्ली और उसके आस.पास के लोगों को उत्तराखंड आने में काफी सुगमता होगी। उन्होंने कहा कि राज्य में जिस तेज गति से सड़क कनेक्टिविटी बढ़ रही है। इससे आने वाले समय में राज्य में आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आयेगी।

उन्होंने इस अवसर पर दिल्ली.देहरादून एक्सप्रेसवे पर कार्य कर रहे श्रमिकों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने एनएचएआई के अधिकारियों से कहा कि इन श्रमिकों के स्वास्थ्यए रहने एवं खाने की व्यवस्थाओं का पूरा ध्यान रखा जाए।

एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि मार्च 2024 तक एक्सप्रेसवे के कार्यों को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रयास किये जा रहे हैंए कि उससे पूर्व ही ये कार्य पूर्ण किये जाएं।

इस अवसर पर चीफ इंजीनियर लोक निर्माण विभाग अयाज अहमदए जिलाधिकारी देहरादून सोनिकाए अपर सचिव विनीत कुमार एवं एनएचएआई के अधिकारी उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...