Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम धामी ने सालम क्रांति के शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, स्वतंत्रता संग्राम में दिया था महत्वपूर्ण योगदान
उत्तराखंड न्यूज़अल्मोड़ाताज़ा ख़बर

सीएम धामी ने सालम क्रांति के शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, स्वतंत्रता संग्राम में दिया था महत्वपूर्ण योगदान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद अल्मोडा की तहसील जैंती के धामदेव में सालम क्रांति दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद नर सिंह एवं टीका सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वतंत्रता सेनानी नर सिंह और टीका सिंह ने अग्रेजो से लड़ते हुए 25 अगस्त 1942 को इस स्थान पर अपना बलिदान दिया था। उनकी बरसी पर हर साल धामदेव में सालम क्रांति दिवस मनाया जाता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सालम क्रांति का देश में विशेष महत्व है। देश की आजादी में जैंती क्षेत्र का अहम योगदान रहा है। शहीद टीका सिंह धामदेव, अल्मोड़ा जनपद के लमगड़ा क्षेत्र में रहने वाले एक प्रतिष्ठित स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह में हिस्सा लिया और देश की आजादी के लिए संघर्ष किया। टीका सिंह का नाम उन गिने-चुने स्थानीय नायकों में आता है जिन्होंने अपने साहस और बलिदान से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय गोपाल नाथ की पत्नी श्रीमती सरोली देवी को भी शॉल भेट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सालम शहीद समारक के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिये कुल 50 लाख की घोषणा की इसमें पूर्व में शिक्षा मंत्री द्वारा की गई 25 लाख की घोषणा भी इसमें शामिल है। मुख्यमंत्री ने मोरनौल जैंती से चौकुना दन्योला मोटर मार्ग का नाम अमर शहीद स्वतंत्रता संग्राम सैनानी श्री नरसिंह धानक जी के नाम पर किये जाने तथा उनकी स्मृति में उनके पैतृक गांव में स्मारक बनाये जाने की भी घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सालम शहीद स्मारक स्थल का पर्यटन विभाग एवं संस्कृति विभाग द्वारा मास्टर प्लान बनाकर विकसित किये जाने, जैंती से मोर नौला तक मोटर मार्ग में हाटमिक्स एवं चौड़ीकरण का कार्य किये जाने, पनार नदी के सैमदेव नामक स्थान से धामदेव व कुटोली के टाबिसै तक पंपिंग योजना का निर्माण किये जाने, कुसैल बैंड, जैंती, छाना, खरकुटा से थुवा सिमल तक लिंक मोटर मार्ग का निर्माण किये जाने, ग्राम पंचायत पीतना में बहुउद्देशीय भवन का निर्माण किये जाने, भनोली के महाविद्यालय में सुविधाओं के विकास हेतु उच्च शिक्षा विभाग के माध्यम से परीक्षण कराये जाने, गांधी इंटर कालेज में 4 कक्षा-कक्षों का निर्माण किये जाने, ध्याडी खोला एवं छाना धारकोटा में खेल मैदानों के लिए 25-25 लाख रुपए, की धनराशि प्रदान किये जाने, सिल्दिया मल्ला में शिव मंदिर का सौंदर्यीकरण किये जाने के साथ ही राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के उच्चीकरण किये जाने पर विचार किये जाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की।

उन्होंने कहा कि 25 अगस्त का दिन हमारे लिए महत्वपूर्ण दिवस है हमारे वीर नरसिंह एवं टीका सिंह ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अंग्रेजों से लड़ते हुए आज के दिन ही अपने प्राणों का बलिदान दिया था। उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनके इस बलिदान ने भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान क्षेत्र में आंदोलन की एक नई अलख जगाई थी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की बदौलत ही आज हम स्वतंत्र एवं खुशहाल जीवन जी रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारे शहीदों के सपनों के अनुरूप विकसित भारत बनाने का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है। आज देश के सैनिकों एवं भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। शहीद स्मारकों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत बनने का सपना साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने विकसित राष्ट्र का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री के इस संकल्प को पूरा करने के लिए हमारी सरकार भी इस दिशा में निरन्तर कार्य कर रही है। आज भारत का मान व सम्मान विश्व में बढा है भारत की बात को विश्व के देश सुनते हैं एवं विश्व पटल पर यदि भारत कोई बात करता है तो उस पर ध्यान दिया जाता है। बदलते भारत की नई तस्वीर हम सबको दिखाई दे रही है। हमारी सरकार द्वारा जन कल्याण के लिये चलाई जा रही योजनाये प्रदेश के आमजन जीवन को आसन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। भ्रष्टाचार पर हमारी सरकार ने कड़ा शिकंजा कसा है। डी वी डी के माध्यम से गरीबों का पैसा उनके खाते में पहुंच रहा है। प्रदेश के समग्र विकास का हमारा संकल्प है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में हवालबाग स्थित रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर (आरबीआई) का भी किया उल्लेख। उन्होंने आरबीआई हवालबाग का उल्लेख करते हुए कहा कि यह संस्थान आज ग्रामीण अंचल के व्यवसायियों एवं नवयुवकों एवं रोजगार के लिये प्रशिक्षित कर रहा है। अपने उत्पादों एवं सेवाओं की विपणन व ब्रांडिंग आदि के बारे में प्रशिक्षण प्रदान कर युवओ के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जा रहे है। जागेश्वर के विधायक मोहन सिंह मेहरा ने भी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...