Home उत्तराखंड न्यूज़ बीजेपी कार्यसमिति की बैठक के लिए हल्द्वानी पहुँचे सीएम धामी, कही ये बात
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

बीजेपी कार्यसमिति की बैठक के लिए हल्द्वानी पहुँचे सीएम धामी, कही ये बात

बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति में प्रतिभाग करने हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अपने 8 साल पूरे किए हैं ,केंद्र सरकार के कामों को जनजन तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम में चर्चा की गई ,इसके अलावा आगामी कार्यकर्मों की रूपरेखा तैयार की गई है , बोर्ड परीक्षा में सफल हुए सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है ।

 

 

भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक के तहत मंगलवार को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक द्वारा द्वीप प्रज्वलन एवं वंदेमातरम के साथ शुभारम्भ किया गया । बैठक में बुधवार से प्रारम्भ होने जा रही प्रदेश कार्यसमिति बैठक की कार्ययोजना एवं पार्टी द्वारा चलाए जारहे विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा व अग्रिम कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई ।

 

बैठक में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री कार्यकाल के रूप में 8 वर्ष पूरा होने पर उनके द्वारा जो सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के ऐतिहासिक कार्य किए गए उनको जन जन पहुँचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बारे ने चर्चा की गई । इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि बैठक मे लगभग 20 विन्दुओ पर चर्चा हुई। मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर तक पहुचाया जाएगा। इसके लिए सभी जिलाध्यक्षो को समन्वय बनाने को कहा गया है। मोदी सरकार के सफल 8 वर्ष की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुचाने तथा इसके लिए होने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा पर चर्चा की गई।

 

 

मुख्यत:जन संपर्क पर फोकस किया गया कि कैसे कार्यक्रम आगे बढ़ाये जाएँगे। कल होने वाली बैठक मे राजनैतिक प्रस्ताव में इन विन्दुओ पर निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश और चंपावत में पार्टी को मिले प्रचंड बहुमत के लिए सभी पन्ना प्रमुख,मंडल अध्यक्ष तथा बूथ कार्यकर्ताओ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बैठक मे आगामी सभी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।

 

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने जनपद वार सभी ज़िला अध्यक्षों से संगठन द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की विस्तार से जानकारी लेते हगे सभी कार्यक्रमों को समयबद्धता के साथ पूर्ण करने आगे के कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक आयोजित करने के लिए ज़ोर देने को कहा । प्रदेश पदाधिकारी बैठक में उत्तराखण्ड सह प्रभारी भाजपा राष्ट्रीय उपाअध्यक्ष रेखा वर्मा सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...