Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्वांजलि देने रामपुर शहीद स्थल पहुंचे सीएम धामी
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्वांजलि देने रामपुर शहीद स्थल पहुंचे सीएम धामी

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि दिवंगत महावीर शर्मा, जिन्होंने इस शहीद स्थल के लिये अपनी भूमि दान की, उनकी स्मृति में यहां पर एक प्रतिमा स्थापित की जायेगी तथा ग्राम – रामपुर, सिसौना, मेघपुर एवं बागोंवाली ग्रामवासियों की सहृदयता एवं जन भावना के दृष्टिगत 2016 में जन मिलन केन्द्रों का निर्माण कराया गया था, उनके पुनर्निर्माण का कार्य किए जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य निर्माण के लिए सही गई कठोरतम पीड़ाओं में से एक रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर मैं उत्तराखंड के एक-एक आन्दोलनकारी को दंडवत नमन करता हूं। उन्होंने कहा अपनी अस्मिता के लिए शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे उत्तराखंडियों को मिला ये घाव आज तक भरा नहीं है और प्रदेश का एक-एक जन आज भी इसके दर्द को महसूस करता है।

उन्होंने रामपुर तिराहा गोलीकांड में अपना बलिदान देने वाले आन्दोलनकारियों को नमन किया। उन्होंने कहा शहीद हुए आन्दोलनकारियों के सपनों के अनुरुप राज्य का निर्माण हो इसके लिए हमारी सरकार हर क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे ले जाने का कार्य कर रही है। उन्होंने प्रण लेते हुए कहा कि हम शहीद आन्दोलनकारियों द्वारा दिखाई गई राह और उनके द्वारा स्थापित आदर्शों को अपना आधार बनाकर उत्तराखंड का विकास सुनिश्चित करेंगे।

ख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के साथ हुआ कृत्य क्षमा योग्य नहीं है एवं ऐसे असामाजिक तत्वों को हमारे राज्य में रहने का कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा कानून के माध्यम से अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी एवं फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से माननीय न्यायालय में मामले को आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने इस अवसर पर शहीद स्मारक स्थल हेतु अपनी जमीन दान करने वाले दिवंगत पंडित महावीर शर्मा को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आन्दोलनकारियों की कुर्बानियों पर यह राज्य बना हुआ है। उत्तराखंड राज्य की मांग को लेकर हुए आंदोलन ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खिंचा था।

उन्होंने कहा स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई ने राज्य निर्माण की घोषणा की। अलग राज्य होने के बावजूद उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के लोगों में प्यार अभी भी बना हुआ है। उन्होंने कहा राज्य निर्माण की मांग इसलिए हुई थी ताकि हमारे दूरदराज पहाड़ों में मूलभूत सुविधाएं पहुंचे। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संपूर्ण उत्तराखंड का विकास हमारे आन्दोलनकारियों एवं शहीदों के सपनों के अनुरूप हो रहा है।

इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव कुमार बाल्यान, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार (उत्तर प्रदेश सरकार) कपिलदेव अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक प्रदीप बत्रा, सचिव उत्तराखंड शासन एच.सी सेमवाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...