Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम धामी ने एम.बी. फूड्स द्वारा स्थापित फूड प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग प्लांट का किया शुभारम्भ
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरहरिद्वार

सीएम धामी ने एम.बी. फूड्स द्वारा स्थापित फूड प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग प्लांट का किया शुभारम्भ

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बुग्गावाला क्षेत्र में 14 एकड़ पॉली हाउस के निर्माण से रोजगार जनित उद्योग लगाने से विकास की सामूहिक यात्रा तय होगी। इस प्लांट से आसपास के लोगों को रोजगार मिलेगा एवं प्लांट के माध्यम से क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी। नेचर बेस्टो एवं एम बी फूड्स 150 से 200 परिवारों को रोजगार देकर भरण-पोषण में सहायता कर रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा One District One Product (ODOP) के तहत जिस प्रकार से हरिद्वार के लिए मशरूम का चयन किया गया है, उसी प्रकार से प्रदेश में अल्मोड़ा में खुबानी, बागेश्वर में कीवी, चम्पावत में तेजपत्ता एवं मसाले, चमोली में मछली, देहरादून में बेकरी, नैनीताल में आडू, पौड़ी में माल्टा, रूद्रप्रयाग में चौलाई, टिहरी में अदरक, उत्तराकाशी में सेब, ऊधम सिंह नगर में आम एवं पिथौरागढ़ में हल्दी के उत्पादन हेतु चयनित किया गया है, इस योजना के तहत प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण ईकाईयों हेतु 49 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत कर दिये गये है। जिसके सापेक्ष 28 इकाईयां प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में स्थापित हो गयी हैं। इनसे दूर दराज गांव में रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं।

पुष्कर सिंह धामी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय दुगनी करने का लक्ष्य लेकर किए गए प्रयासों एवं प्रदेश के विकास के लिए बढ़ते हुए कदमों में एक और कदम, एमबी फूड्स ने स्थापित किया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना के तहत कई उद्यमों को खोला गया है जो कि सही मायने में नया भारत, समृद्ध, शक्तिशाली, आत्मनिर्भर, विकसित भारत की राह दिखा रहा है।

उन्होंने कहा उत्तराखंड प्रदेश में कृषि उत्पादों के बेहतर प्रसंस्करण की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश के उद्यान विभाग द्वारा एमबी फूड्स को मशरूम इकाई स्थापना हेतु हॉर्टिकल्चर मिशन ऑफ नॉर्थ-ईस्ट हिमालियाज (HMNEH) योजना अंतर्गत 40 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध करवाया गया तथा, सरकार द्वारा राज्य सेक्टर योजना अंतर्गत पुराने पॉलीहाउस की पॉलिथीन बदलाव योजना में भी 50 प्रतिशत अनुदान दिया गया एवं पूर्व में हॉर्टिकल्चर मिशन ऑफ नॉर्थ-ईस्ट हिमालियाज योजना अंतर्गत 50 प्रतिशत अनुदान पर पॉली हाउस निर्माण एवं जरबेरा पुष्प उत्पादन हेतु भी अनुदान दिया गया है।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक सविता कपूर, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक रवि बहादुर, जिला पंचायत अध्यक्ष देहरादून मधु चौहान, पूर्व विधायक सुरेश राठौर, मनमोहन भारद्वाज, अश्वनी शर्मा एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...