उत्तराखंड की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया। नतीजे आने के अगले दिन ही मुख्यमंत्री समेत पूरे मंत्रीमंडल ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को नई नियुक्ति तक पद पर बने रहने को कहा है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन जाकर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) को अपना और अपनी कैबिनेट का इस्तीफा सौंपा। कल ही विधान सभा के चुनाव परिणाम आये थे जिसमें भाजपा को 47 सीटों मिली थी।
उन्होंने ट्यूट पर इस बात की जानकारी दी।
जैसा कि हमें उत्तराखण्ड में प्रचण्ड बहुमत प्राप्त हो चुका है, इसी क्रम में वर्तमान कार्यकाल का कार्य समाप्त होने के पश्चात आज राजभवन पहुंचकर मा. राज्यपाल श्री @LtGenGurmit जी (से.नि.) को कैबिनेट सहित अपना इस्तीफा सौंपा। pic.twitter.com/44mzZPTLdG
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 11, 2022
इससे पहले आज मुख्यमंत्री ने सचिवालय में कैबिनेट बैठक सम्पन्न की, इस दौरान उन्होंने प्रदेश में संचालित विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित चर्चा की।


Leave a comment