Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून शाम को राज्यपाल से मिल सकते हैं सीएम रावत, 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगे के कदम की देंगे जानकारी
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़देश-विदेश

शाम को राज्यपाल से मिल सकते हैं सीएम रावत, 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगे के कदम की देंगे जानकारी

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं। तमाम अटकलों के बीच मुख्य प्रवक्ता मुन्ना सिंह ने कहा है कि सभी विधायकों का समर्थन उनके पास है। वह खुद आगे के फैसले की जानकारी मीडिया को देंगे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली से वापस देहरादून आ गए हैं। कई तरह की चर्चाओं के बीच उन्होंने दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। खबर यह भी है कि शाम 4 बजे वह राजभवन जाएंगे। आज देहरादून में होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक भी टल गई है। एक दिन पहले सीएम रावत ने देर शाम तक बीजेपी के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की थी, जिससे कयासों का दौर चलता रहा।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के बाद अब उत्तराखंड बीजेपी प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने अटकलों पर स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने बताया है कि वह (त्रिवेंद्र सिंह रावत) अच्छा काम कर रहे हैं। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री हैं, उन्होंने अच्छा काम किया है, केंद्र की सारी विकास योजनाओं को नीचे तक पहुंचाने का काम किया है। हमारा पहला राज्य है जहां प्रदेश के हर व्यक्ति को आयुष्मान कार्ड मिला है, 1 रुपये में पानी का कनेक्शन हम दे रहे हैं।

 

प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने ऐलान किया है कि कल सुबह 11 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। भाजपा विधायक और मुख्य प्रवक्ता मुन्ना सिंह ने बताया है कि कल राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सीएम की बातचीत हुई है। आज भी फोन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सीएम की बातचीत हुई है। सीएम ने बताया है कि वह खुद 3 बजे के करीब मीडिया से बात करेंगे और आगे के कदम के बारे में जानकारी देंगे।

क्या कोई नाराजगी है? इस सवाल पर मुन्ना सिंह ने कहा कि भाजपा के सभी 57 विधायक सीएम के साथ हैं और सरकार के समर्थन में हैं। दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ विचार-विमर्श को लेकर प्रवक्ता ने कहा है कि चुनावी वर्ष चल रहा है और चुनावी दृष्टि से मुख्यमंत्री के साथ पार्टी नेतृत्व ने बातचीत की है। हमारे केंद्रीय नेतृत्व का जैसा निर्णय होगा, उसके अनुसार ही आगे की कार्रवाई होगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...