Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया पौड़ी स्थित कंडोलिया पार्क का लोकार्पण
उत्तराखंड न्यूज़पौड़ी गढ़वाल

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया पौड़ी स्थित कंडोलिया पार्क का लोकार्पण

कंडोलिया थीम पार्क की परिकल्पना को धरातल पर उतारने वाले पौड़ी के जिलाधिकारी धीरज गर्ब्याल के ही शब्दों में कहें तो इस एल्टीट्यूड में शायद ही कोई ऐसा थीम पार्क होगा जिसमें हर आयु वर्ग के लिए मनोरंजन की सुविधा होगी।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पौड़ी के कंडोलिया स्थित बहुचर्चित थीम पार्क का लोकार्पण किया है। इस मौके पर स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियां और पार्क में लाइट एंड लेजर शो आकर्षण का केंद्र रहे। सीएम रावत ने कहा कि यह थीम पार्क पौड़ी के लोगों के सहयोग से पर्यटकों के बीच लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Image may contain: 2 people, people standing, night and outdoor

पौड़ी पहुंचने पर सबसे पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने कंडोलिया ठाकुर के दर्शन किए और सभी की खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने कंडोलिया थीम पार्क का उद्धघाटन करते हुए सभी को कंडोलिया के थीम पार्क की बधाइयां दी। उन्होंने कहा कि कंडोलिया देश के सर्वोच्च उंचाई वाला थीम पार्क है।

पहाड़ की भौगोलिक स्थितियों के अनुरूप बने इस पार्क के माध्यम से हम पर्यटन विकास को आगे बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक हमारे राज्य में धार्मिक पर्यटक ही आते हैं लेकिन अब इसे और विस्तार देने का प्रयास किया जा रहा है। पर्यटन विकास के लिए हमने सर्वाधिक रोजगार देने वाले एडवेंचर टूरिज्म में विशेष फोकस किया है। कहा कि शीतकालीन पर्यटन को प्रदेश में बढ़ावा दिया जायेगा। आने वाले दस बाहर सालों में स्थितियां काफी बेहतर हो जायेंगी।

 

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भवन निर्माण शैली भी कई क्षेत्रों में सबसे आगे है। इसको बढ़ावा देने का भी प्रयास किया जा रहा है। सतपुली में झील निर्माण के अलावा कई योजनाएं पर्यटन विकास को बढ़ावा देंगी। टिहरी झील की तर्ज पर ही आने वाले समय में सतपुली की झील में सी-प्लेन संचालन की भी योजना है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पौड़ी में एनसीसी अकादमी में कुछ दिक्कतें आई हैं लेकिन जल्द उनका समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पौड़ी बस अड्डे के लिए तीन करोड़ सरकार ने दे दिए हैं। अब यह जल्द पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रोथ सेंटरों का संचालन कर रही महिलाओं के उत्पादों को बाजार मुहैया कराने के मकसद से प्रदेश में 5100 मार्केटिंग केंद्र बनाए जा रहे हैं।

Image may contain: night and outdoor

कंडोलिया थीम पार्क की परिकल्पना को धरातल पर उतारने वाले पौड़ी के जिलाधिकारी धीरज गर्ब्याल के ही शब्दों में कहें तो इस एल्टीट्यूड में शायद ही कोई ऐसा थीम पार्क होगा जिसमें हर आयु वर्ग के लिए मनोरंजन की सुविधा होगी। बच्चों को मोबाइल की दुनिया से आउटडोर की दुनिया की ओर आकर्षित करने के लिए प्रदेश में पहला ओपन स्केटिंग रिंग, प्ले स्टेशन, युवाओं के लिए ओपन जिम, पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए उत्तरकाशी की कोटी बनाल शैली (पर्वतीय शैली) में बना रेस्टोरेंट, भविष्य में पार्क को sustainable बनाने के लिए पर्यटकों के लिए यूरोपियन शैली में बन रहे स्विस कॉटेजस, कोबल्ड पाथवेज, फॉउंटेंस, हर दिन कोई न कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक या फिर लोकल प्रतिभाओं के माध्यम से गायन कार्यक्रम। ताकि पार्क में हर दिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हो और यहां आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों का मनोरंजन हो सके। प्रदेश में पहला ओपन एम्फीथियेटर स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत, पौड़ी विधायक मुकेश कोली, लैंसडाउन विधायक दलीप रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, नगरपालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन, जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल आदि मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

पौड़ी में ARTO की बड़ी कार्रवाई, ऐप से बुक की बाइक तो खुली पोल; दो निजी बाइकें सीज

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ऐप आधारित राइड सर्विस के जरिए निजी...