Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड में अभी और बढ़ेंगे कोरोना के मामले, CM त्रिवेंद्र सिंह ने बताए हालात
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड में अभी और बढ़ेंगे कोरोना के मामले, CM त्रिवेंद्र सिंह ने बताए हालात

सेल्फ क्वारंटीन से बाहर आए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान हमने अच्छी तैयारी कर ली है। उत्तराखंड सरकार ने डॉक्टरों की भर्ती की, अस्पताल में मेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित किया गया, वेंटिलेटर मंगाए गए और सभी जिलों में आईसीयू बनाए गए। कोरोना को हमने जब तक रोककर रखा उसी दौरान तैयारी करने का मौका भी मिला।

15 दिनों में 10 गुना बढ़े मामले

उन्होंने राज्यसभा टीवी को दिए साक्षात्कार में कहा कि बीते 15 दिनों में कोरोना के मामले 10 गुना से ज्यादा बढ़े हैं। जाहिर है कि देश के अलग-अलग प्रांतों से हमारे लोग इसी दौरान लौटे हैं। इनमें से 65 प्रतिशत लोग तो एक ही महानगर से आए हैं। सीएम ने साफ कहा कि उत्तराखंड के लोगों में, जो यहां पर पहले से हैं उनमें संक्रमण नहीं फैला है, उसे हम रोकने में सफल हुए हैं।

सीएम रावत ने कहा कि दूसरे राज्यों के लोग जो यहां पर थे, हमने उन्हें अपने घर भेजा तो कहीं से भी ऐसी शिकायत नहीं आई कि उत्तराखंड से आए लोग संक्रमित थे। लेकिन मजबूरी और जरूरत है कि ऐसे हालात में हर किसी को घर की याद आती है। हमने मानवता के नाते अपने लोगों को वापस लाने का निर्णय किया।

कुछ दिन और बढ़ेगा कोरोना…

रावत ने यह भी कहा कि कोरोना अभी कुछ दिन और बढ़ेगा लेकिन हमें उम्मीद है कि 2 हजार के आंकड़ें पर आकर इस पर रोक लगेगी। डॉक्टर बहुत अच्छा इलाज कर रहे हैं। लोग तेजी स्वस्थ हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल हमारी कोशिश यह है कि कोरोना का संक्रमण कम्युनिटी (Community Transmission) में न फैले और हम उसे रोकने में सफल हो रहे हैं।

 

https://www.facebook.com/tsrawatbjp/videos/606585150210958/

 

CM ने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सरकारी भवनों को क्वारंटीन सेंटर में तब्दील किया जाए, सुविधा कम होने के कारण जरूरत पड़े तो होटल को भी क्वारंटीन सेंटर बनाने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि होम क्वारंटीन में इलाज से लोग ठीक हो सकते हैं। हमने 15 हजार लोगों की व्यवस्था कोविड केयर सेंटर में की है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles