Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम त्रिवेंद्र ने पूरी की उत्तराखंड के लोगों की मन की मुराद, गैरसैंण अब राजधानी
उत्तराखंड न्यूज़

सीएम त्रिवेंद्र ने पूरी की उत्तराखंड के लोगों की मन की मुराद, गैरसैंण अब राजधानी

garasain will be the summer capital of uttarakhand

हिल मेल ब्यूरो, गैरसैंण

उत्तराखंड के लोगों के लिए बड़ी खबर है। अब राज्य की दो राजधानियां होंगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज बजट सत्र के दौरान यह बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी अब गैरसैंण (भराड़ीसैंण) होगी। आपको बता दें कि गैरसैंण को राज्य की राजधानी बनाने के लिए काफी समय से मांग की जा रही थी। इसके लिए आंदोलन भी हुए थे।

उत्तर प्रदेश से अलग होकर नया राज्य बनने के बाद से ही पहाड़ी राज्य की राजधानी पहाड़ में बनाए जाने को लेकर मांग की जाती रही है। राज्य में सरकार किसी भी पार्टी की रही हो, वह गैरसैंण को ठंडे बस्ते में नहीं डाल सकीं। काफी समय से उत्तराखंड की राजधानी का मुद्दा लोगों की भावनाओं से जुड़ा था।

आपको बता दें कि गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने का वादा भाजपा ने अपने चुनावी संकल्प में भी किया था। हाल में बीजेपी के कई नेताओं ने भराड़ीसैंण में होने वाले सत्र के दौरान गैरसैंण को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने की मांग की थी। आखिरकार मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज बजट भाषण को फौरन बाद गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा कर दी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...