Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम ने किया आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेशपिथौरागढ़

सीएम ने किया आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम रांथी (खोतिला) में आपदा प्रभावितों से भेंट की। साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय और हवाई निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में हम सब आपदा प्रभावितो के साथ हैं और राहत पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा आपदा प्रभावितों के लिए रहने, खाने, और कपड़ों की उचित व्यवस्था की जाए, जिसका भुगतान सरकार के माध्यम से किया जाएगा।

मुख्यमंत्री द्वारा 6 परिवारों को चेक के माध्यम से राहत राशि मुहैया कराई गई। जिसके अंतर्गत आपदा के दौरान मृत महिला के परिवार को चार लाख रुपए की राहत राशि दी गई। इसके अतिरिक्त अन्य आपदा प्रभावितों को शीघ्र ही राहत राशि उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जा रही है तथा शेष बचे आपदा प्रभावित परिवारों को शीघ्र ही राहत राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने धारचूला में काली नदी के किनारे बने तटबंधों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी से कहा कि आपदा पीड़ितों को राहत पहुंचाने का हर संभव कार्य तत्परता से किया जाना चाहिए। आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए सरकार हरसंभव कार्य करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि यहा पर जिला प्रशासन, एसडीआरएफ एवं पुलिस द्वारा राहत और बचाव कार्य तेजी से किए जा रहे हैं तथा प्रदेश सरकार की ओर से आपदा प्रभावितों की हर सम्भव मदद की जा रही है।

गौरतलब रहे कि भारी बारिश के कारण कल सुबह धारचूला नेपाल में बंगलाबगड़ में एक मकान बाढ़ के कारण ढह गया और उसके बाद पूरा मकान नदी में समा गया। इसके अलावा धारचूला के खोतिला गांव में बारिश ने भारी कहर बरपाया। यह स्थान नेपाल भारत सीमा पर पड़ता है और नेपाल में बादल फटने के कारण खोतिला गांव जलमग्न हो गया। यहां पर कुछ लोगों के जानमाल के नुकसान का भी अनुमान लगाया जा रहा है। कई लोगों के घरों में पानी भर गया है बताया जा रहा है कि रात को आई बाढ़ के कारण कुछ लोग गहरी नींद में होने के कारण वहां ही फंस गये। तथा कुछ लोगों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

मुख्यमंत्री के साथ धारचूला विधायक हरीश धामी, डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल, ब्लॉक प्रमुख सहित जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान, मुख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल, उपजिलाधिकारी नंदन कुमार, उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य सहित अन्य विभागाधिकारी उपस्थित रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...