Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम धामी ने गुरु तेग बहादुर साहेब के 400 वें प्रकाश पर्व पर प्रदेश वासियों को बधाई दी
उत्तराखंड न्यूज़

सीएम धामी ने गुरु तेग बहादुर साहेब के 400 वें प्रकाश पर्व पर प्रदेश वासियों को बधाई दी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सिक्खों के नौवें गुरु तेग बहादुर साहेब जी के 400 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रदेश वासियों को बधाई दी है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में सिख समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को गुरु तेग बहादुर साहेब जी का चित्र भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु तेग बहादुर वीरता और साहस के प्रतीक थे। मानवता और धर्म की रक्षा के लिए उन्होंने बलिदान दिया।

उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर के त्याग को देश कभी नहीं भुला पायेगा। उन्हें हिंद दी चादर कहा जाता है। उन्होंने धार्मिक, सांस्कृतिक, वैचारिक स्वतंत्रता के साथ निर्भयता से जीवन जीने का मंत्र भी दिया।

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री मदन कौशिक, महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार, विधायक श्री खजानदास, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल गोयल, उत्तराखंड सिख विकास परिषद् के अध्यक्ष श्री बलजीत सिंह सोनी, श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष श्री गुरुबख्श सिंह, रेसकोर्स गुरुद्वारा के अध्यक्ष श्री बलवीर सिंह, नानकसर गुरुद्वारा के अध्यक्ष श्री सतनाम सिंह, पटेल नगर गुरुद्वारा के अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह, श्री गुलजार सिंह, श्री राकेश चुघ, श्री गुरुप्रीत जोली, श्री रविंद्र आनंद ,श्री मनप्रीत, श्री सुरेंद्र एवं अन्य गुरुद्वारों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...