Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ चारधाम यात्रा में चलेंगी सीएनजी और इलेक्ट्रिक-बसें, यात्रियों को मिलेगा सस्ते सफर का लाभ
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

चारधाम यात्रा में चलेंगी सीएनजी और इलेक्ट्रिक-बसें, यात्रियों को मिलेगा सस्ते सफर का लाभ

चारधाम यात्रा को लेकर परिवहन मंत्री चंदनराम दास ने विधानसभा कक्ष में एक बैठक आयोजित की, इस बैठक में उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में इस बार सीएनजी और ई-बसें का प्रयोग किया जाए, ताकि लोगों को सस्ती और सुरक्षित यात्रा का लाभ मिले।

देहरादून में इस बार चारधाम यात्रा में सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसें भी संचालित की जाएंगी। यह बात परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में कही और उन्होंने इस बात के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग चारधाम यात्रा को सुलभ और सुरक्षित बनाने की कोशिश कर रहा है जिसके लिए यह कदम उठाया जा रहा है। सीएनजी बसों से एक तो पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा और इससे यात्रियों के किराये में भी बचत होगी।

इस बैठक में परिवहन सचिव, परिवहन आयुक्त, निगम की एमडी सहित तमाम अधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में परिवहन मंत्री ने सबसे पहली प्राथमिकता चारधाम यात्रा का सुलभ संचालन बताई। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में इस बार सीएनजी और ई-बसें भी संचालित की जाएं, ताकि लोगों को सस्ती और सुरक्षित यात्रा का लाभ मिल सके।

चंदन रामदास ने परिवहन निगम के लिए अलग से योजना बनाने को कहा है। परिवहन निगम वर्तमान में 100 करोड़ के घाटे में बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम की आमदनी बढ़ाने के लिए वह जल्द ही यूनियनों और अधिकारियों के साथ अलग से बैठक करेंगे। परिवहन मंत्री ने कहा कि हर हाल में निगम को घाटे से उबारना है। इसके लिए सभी लोगों को मिलकर काम करना होगा तभी परिवहन निगम घाटे से उबर पायेगा।

ज्ञातव्य रहे कि वर्ष 2019 से उत्तराखंड में इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसें चलाने पर काफी जोर दिया जा रहा था। सीएनजी को लेकर निगम और नई दिल्ली की इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के बीच काफी समय पहले करार हो चुका है। सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से निगम को हर साल डीजल पर खर्च होने वाले लाखों रुपये के बजट में कमी आएगी। इन बसों के चलने से पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा और निगम के खर्चे में भी बचत होगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...