Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ बिजली के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

बिजली के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

देहरादून कांग्रेस महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में एश्ले हॉल पर और बिजली के दामों को लेकर भाजपा सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी की। महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह ने बताया कि लगातार आम वस्तुओं के बढ़ते दामों और महंगाई को लेकर पुतला फूंका है। वही इस दौरान कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।

कुछ समय पहले ही राज्य में गैस सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका था। कांग्रेसियों ने तत्काल बढ़े हुए दाम वापस लेने की मांग की।

डालनवाला के एमडीडीए कॉलोनी चंदर रोड में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व काबीना मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए। वहां से जुलूस की शक्ल में पूरे क्षेत्र में घूम कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश को नए साल पर महंगाई का तोहफा दिया है।

इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने जनता से झूठे वादे किए और महंगाई के चाबुक से लगातार प्रहार कर रही है। इस अवसर पर कांग्रेस के कई पार्षद और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...