Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में फिर से बढ़ा कोरोना संक्रमण, आज हुआ शतक पार
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

उत्तराखंड में फिर से बढ़ा कोरोना संक्रमण, आज हुआ शतक पार

उत्तराखंड राज्य में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। हालांकि अभी तक जहां रोजाना क्रो संक्रमण का आंकड़ा 50 तक था। तो वही, पिछले 24 घंटे के भीतर उत्तराखंड राज्य में 102 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। दरअसल, एक लंबे समय बाद कोरोना संक्रमण के मामले में वृद्धि होती दिखाई दी है।

प्रदेश में अचानक बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले में स्वास्थ्य महकमे की चिंताओं को और अधिक बढ़ा दिया है। क्योंकि जहां एक और चार धाम की यात्रा संचालित हो रही है तो वहीं दूसरी ओर 14 जुलाई से कावड़ की यात्रा भी शुरू हो रही है।

ऐसे में अगर कुछ दिनों तक कोरोना संक्रमण के मामले, ऐसे ही बढ़ते रहे तो सरकार को कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर कुछ अहम फैसले भी लेने पड़ सकते हैं। स्वास्थ विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलिटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे के भीतर सबसे अधिक देहरादून जिले में 51 मामले सामने आए है।

तो वहीं, नैनीताल जिले में 15 और हरिद्वार जिले में 14 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में 102 नए करना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद कुल सक्रिय करुणा संक्रमित मरीजों की संख्या 372 हो गई है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...