Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1000 के पार, 85 नए मामले; एक और मौत
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1000 के पार, 85 नए मामले; एक और मौत

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1000 के पार पहुंच गई है। मंगलवार को राज्य में 85 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब यह आंकड़ा 1043 पर पहुंच गया है। सबसे ज्यादा 37 मामले देहरादून से सामने आए। वहीं रेडजोन में शामिल नैनीताल में 22, टिहरी में 14, चमोली में छह, पौड़ी में तीन, रुद्रप्रयाग में दो और हरिद्वार में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। वहीं, चंपावत के लोहाघाट विकासखंड के डेंसली गांव निवासी कोरोना संक्रमित 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है। प्रदेश में यह कोरोना से सातवीं मौत है।

अभी तक 252 मरीज स्वस्थ होकर घर भी जा चुके हैं। 737 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती हैं।
कुल मिलाकर कोरोना संक्रमण के लिहाज से राज्य में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। लॉकडाउन के तीसरे चरण से पहले जहां मरीजों की संख्या 61 थी, अब यह आंकड़ा एक हजार के पार पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को लैब से 85 और मामलों की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। देहरादून में जिन 37 मामलों में कोरोना की पुष्टि हुई है, उनमें 25 लोग रूद्रप्रयाग के रहने वाले हैं। यह सभी कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र-मुंबई से लौटे हैं और बिधौली स्थित एक क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए थे। इसके अलावा दो अन्य संक्रमित पूर्व में निरंजनपुर मंडी के कोरोना पॉजीटिव के संपर्क में आए हुए व्यक्ति हैं। पांच मरीजों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। इससे स्वास्थ्य महकमे की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

इसी तरह नैनीताल में भी 22 और संक्रमित मरीज मिले हैं। यह सभी मुंबई से वापस लौटे हुए हैं। टिहरी में भी 14 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें छह, नौ व बारह साल की तीन बच्चियां, एक आठ साल का बच्चा, दो 16 व 17 साल के किशोर और नौ अन्य लोग शामिल हैं। यह सभी मुंबई से लौटे हैं। चमोली में छह और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिनमें तीन लोग मुंबई, दो पुणे व एक दिल्ली से लौटा हुआ व्यक्ति है। पौड़ी में भी मुंबई से वापस लौटे तीन और रुद्रप्रयाग में दिल्ली से लौटे दो शख्स कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि हरिद्वार में भी मुम्बई से लौटा एक और व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। राहत यह की मंगलवार को 30 और लोग स्वस्थ होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। इनमें आठ नैनीताल, आठ अल्मोड़ा, छह हरिद्वार, तीन पौड़ी, तीन पिथौरागढ़ और एक-एक मरीज उधमसिंहनगर व बागेश्वर से हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...