उत्तराखंड में कोरोना की दिस्तक देहरादून के इस स्कूल की छात्राएं कोरोना पॉजिटिव
देश में फिर कोरोना पैर पसार रहा है। देहरादून के स्कूलों में कोरोना के एक के बाद एक कई मामले सामने आ चुके हैं। वहीं वेल्हम गर्ल्स हाईस्कूल की 6 छात्राओं के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। स्कूल को फिलहाल बंद कर दिया गया है। सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है।
स्कूली छात्राओं के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्कूल और आसपास के इलाकों को मिनी कंटेनमेंट जोन बनाने की भी स्वास्थ्य विभाग तैयारी कर रहा है। वहीं जो छह छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई, उनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं हैं।
मिली जानकारी के अनुसार स्कूल को फिलहाल बन्द कर दिया गया है। बच्चो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल विभाग ने स्कूल में सैनिटाइजेशन का काम शुरू करवा दिया है। साथ ही बच्चो के लिए मास्क और सैनिटाइजर अनिवार्य कर दिया गया है। स्कूल विभाग का कहना है कि सैनिटाइजेशन का काम पूरा होने के बाद स्कूल पूरी निगरानी के साथ यथावत रूप से संचालित कर दिया जाएगा।


Leave a comment