Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण के मामलों में आई गिरावट, 136 लोगों की मौत
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण के मामलों में आई गिरावट, 136 लोगों की मौत

सूबे में पिछले 24 घंटे में 3647 लोग कोरोना को मात देकर अपने घर गए। वहीं 136 लोगों की इस संक्रमण के चलते जान चली गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, उत्तराखंड में इस समय 78608 एक्टिव केस हैं।

उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट आई है। सोमवार को राज्य में 3719 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए, जबकि रविवार को 4496 नए मामले सामने आए थे। सूबे में पिछले 24 घंटे में 3647 लोग कोरोना को मात देकर अपने घर गए। वहीं 136 लोगों की इस संक्रमण के चलते जान चली गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, उत्तराखंड में इस समय 78608 एक्टिव केस हैं। उत्तराखंड में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 5034 पहुंच गया है। उत्तराखंड में सैंपल पॉजिटिविटी दर 7.68% है, जबकि रिकवरी रेट 68.79% है।

Image

 

सोमवार को देहरादून में कोरोना के 752 मामले सामने आए। इसके बाद हरिद्वार से 464, चमोली से 449, ऊधम सिंह नगर से 410, टिहरी से 299, उत्तरकाशी से 229, रुद्रप्रयाग से 226, पौड़ी से 205, अल्मोड़ा से 200, पिथौरागढ़ से 180, चंपावत से 15, नैनीताल से 106, बागेश्वर से 46 मामले मिले।

Image

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में पॉजिटिविटी रेट में भले ही गिरावट आई हो लेकिन पहाड़ी जिलों में यह अब भी बहुत ज्यादा है। कोरोना के मामलों पर करीब से नजर रखने वाले अनूप नौटियाल के मुताबिक, 14 से 16 मई के बीच पांच पहाड़ी जिलों पौड़ी, पिथौरागढ़, टिहरी, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग में पॉजिटिविटी रेट 20% से ज्यादा है। वहीं नैनीताल में इस अवधि में यह 32.7% रहा। ऊधम सिंह नगर (16.8%), देहरादून (15.7%), हरिद्वार (11.7%) में पॉजिटिविटी रेट 20% से कम है। जिन पहाड़ी जिलों में यह 20% से कम है, उनमें चमोली19.4%, उत्तरकाशी 17.8%, चंपावत 17%, बागेश्वर 15% शामिल हैं।

एक से 16 मई के उत्तराखंड के नौ पहाड़ी जिलों में 33000 कोरोना केस दर्ज किए गए। उत्तराखंड में इस अवधि के दौरान कुल मिले कोरोना मामलों में पहाड़ी जिलों का योगदान 31% है। इनमें सबसे ज्यादा मामले टिहरी (5652), पौड़ी (5247) और उत्तरकाशी (5159) से आए हैं। वहीं चार मैदानी जिलों से 1 से 16 मई के बीच कुल 74097 कोरोना केस सामने आए।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...