Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, हर तरह के पर्यटकों की एंट्री बैन
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, हर तरह के पर्यटकों की एंट्री बैन

Corona virus big update by Uttarakhand government

कोरोना वायरस उत्तराखंड में पहले स्टेज में है। जल्द ही यह दूसरे चरण में प्रवेश करेगा। ऐसे में उत्तराखंड सरकार की पूरी कोशिश है कि इस वायरस पर पहली ही स्टेज में काबू पा लिया जाए। राज्य सरकार की ओर से सभी लोगों से अपील की जा रही है कि जरूरी काम पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलें।

कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने राज्य में हर तरह के पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। बाहर से आने वाले पर्यटकों से ही राज्य में कोरोना का संक्रमण ज्यादा फैसले की आशंका है। इसे देखते हुए राज्य में आने वाले पर्यटकों पर रोक लगाने के लिए एयरपोर्ट, बस स्टेशन पर सूचना चस्पा कर दी गई है। साथ ही टूर ऑपरेटर्स और टैक्सी संचालकों को भी सूचित किया गया है कि वे पर्यटकों को लेकर सतर्कता बरतें। फिलहाल अपने टूर कैंसिल कर दें।

यह भी देखें – अफवाह में न पड़ें! दूध, दवा या खाने-पीने की कोई कमी नहीं

एपिडेमिक डिजीज एक्ट 1897 के तहत उत्तराखंड एपिडेमिक डिजीज COVID-19 रेगुलेशन 2020 में मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए अग्रिम आदेशों तक उत्तराखंड में सभी घरेलू और विदेशी पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव नीतेश झा द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि COVID-19 के फैलाव को रोकने के लिए अनावश्यक भ्रमण न करने के लिए पूर्व अनेक एडवायजरी जारी की गई हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में घरेलू और विदेशी पर्यटकों के प्रवेश को प्रतिबंधित करने की आवश्यकता महसूस की गई, ताकि प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव नितेश झा द्वारा जारी सर्कुलर।

 

यह भी देखें – सरकार की अपील, घर पर ही रहें बच्चे और बुजुर्ग

दरअसल, कोरोना वायरस उत्तराखंड में पहले स्टेज में है। जल्द ही यह दूसरे चरण में प्रवेश करेगा। ऐसे में उत्तराखंड सरकार की पूरी कोशिश है कि इस वायरस पर पहली ही स्टेज में काबू पा लिया जाए। राज्य सरकार की ओर से सभी लोगों से अपील की जा रही है कि जरूरी काम पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलें। साथ ही साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान रखा जाए।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...