Saturday , 12 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सरकार की अपील, घर पर ही रहें बच्चे और बुजुर्ग
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

सरकार की अपील, घर पर ही रहें बच्चे और बुजुर्ग

Special protection old and child from corona

बच्चों और बुजुर्गों पर कोरोना वायरस के खतरनाक असर को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने एक अडवाइजरी जारी करते हुए बुजुर्गों और बच्चों से अगले कुछ दिनों तक घर पर ही रहने को कहा है।

देश और विदेश में तेजी से पांव पसार रहे कोरोना वायरस को देखते हुए उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने महत्वपूर्ण दिशानिर्देश जारी किए हैं। राज्य सरकार ने 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों से 31 मार्च तक घर पर ही रहने की अपील की गई है। सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, नीतेश झा द्वारा जारी एडवायजरी में सलाह दी गई है कि मेडिकल प्रोफेशनल और अन्य आवश्यक सेवाओं में कार्यरत व्यक्तियों के अलावा अन्य सभी 65 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक 31 मार्च तक घर पर ही रहें।

एडवायजरी में 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों को भी घर से बाहर न निकलने देने की सलाह दी गई है। यह एडवायजरी इस बात को ध्यान में रखते हुए जारी की गई है कि बुजुर्गों और छोटे बच्चों पर कोरोना वायरस के संक्रमण का अधिक प्रभाव देखने को मिला है। जी हां, भारत में अब तक जान गंवाने वाले और सबसे ज्यादा संक्रमित लोगों में बुजुर्ग ज्यादा है।

अब तक इस वायरस का कोई इलाज खोजा नहीं जा सका है। जानकारों का कहना है कि जिन लोगों के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, उन्हें इस वायरस से ज्यादा नुकसान हो सकता है। ऐसे में उत्तराखंड सरकार कोई जोखिम लेना नहीं चाहती है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी सरकार स्कूल और विश्वविद्यालयों को बंद करने का आदेश दे चुकी है। सरकारी कर्मचारियों और प्राइवेट क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए भी वर्क फ्रॉम होम के निर्देश दे दिए गए हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

ओपीयू-आईवीएफ तकनीक से साहीवाल गाय ने दिया बद्री बछिया को जन्म

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर और राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान...