Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून क्या फिर लॉकडाउन! देहरादून में कोरोना से गंभीर हालात, सितंबर में संक्रमण की रफ्तार डराने वाली
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

क्या फिर लॉकडाउन! देहरादून में कोरोना से गंभीर हालात, सितंबर में संक्रमण की रफ्तार डराने वाली

उत्तराखंड में कोरोना के शुरुआती मामलों से लेकर आज तक देहरादून पॉजिटिव केस में सबसे ऊपर रहा है। रोजाना आने वाले आंकड़े यहां दूसरे जिलों की तुलना में ज्यादा रहे हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं लेकिन जब प्रदेश में कुल मामले 30 हजार के करीब पहुंच गए हैं तो देहरादून पर फोकस करना ज्यादा जरूरी हो जाता है।

प्रदेश में आए दिन अब 1000 से ज्यादा केस आने लगे हैं। देहरादून में कुल मामले 6 हजार के पार हो गए हैं। इस बीच, प्रदेश में कोरोना के मामलों पर बारीक तरीके से विश्लेषण करने वाले विशेषज्ञ अनूप नौटियाल ने आंकड़ों में हालात की गंभीरता को सामने रखा है।

पढ़ें- 124 साल बाद देश में पहली बार उत्तराखंड में दिखा यह फूल

उन्होंने बताया कि पिछले 10 दिनों में यानी 1 सितंबर से 10 सितंबर 2020 के बीच अकेले देहरादून जिले में 13,805 टेस्ट किए गए हैं और 2306 केस पॉजिटिव आए हैं। ऐसे में देहरादून जिले के लिए 10 दिनों में संक्रमण दर 16.70 प्रतिशत हो गई है। इस तरह से देखें तो उत्तराखंड में यह सबसे ज्यादा चिंतित करने वाला आंकड़ा है क्योंकि 10 दिनों में जिलेवार संक्रमण दर में यह सबसे ज्यादा है।

एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि वह एक रिपोर्ट जारी करने वाले हैं जिसमें विस्तार से प्रदेश में कोरोना के हालात की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा संक्रमण की दर इन चार जिलों की है और ऐसे में उस हिसाब से प्रबंधन करने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

इन आंकड़ों के बाद यह अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि स्थिति नियंत्रण में न आने पर क्या जिला प्रशासन फिर लॉकडाउन जैसा कोई फैसला ले सकता है।

राज्य 8.27% (मार्च 15 – सितंबर 10, 6.02%)

  • देहरादून 16.70%
  • नैनीताल 13.21%
  • हरिद्वार 9.34%
  • ऊधमसिंह नगर 9.23%
Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...