Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ कोरोना से जंगः गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी की गुजारिश भी सुनिये…
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

कोरोना से जंगः गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी की गुजारिश भी सुनिये…

corona awareness by uttarakhand folk singer narendra negi

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर लगातार लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। प्रख्यात लोकगायक, गीतकार गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने एक संदेश जारी कर लोगों से सरकार और प्रशासन की हिदायत का पालन करने और अपने घरों में रहने की अपील की है। अपने आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर ‘हतजौड़े संदेश’ शीर्षक से जारी एक वीडियो में नरेंद्र सिंह नेगी ने गढ़वाली भाषा में अपील की है कि जीवन रक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है। हमारी पुरानी कहावतों में भी स्वास्थ्य को शीर्ष प्राथमिकता दी गई है। जीवन रक्षा सबसे पहले, बाकी काम उसके बाद।

नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा है अपने संदेश में कहा है कि इस बीमारी से लड़ने में हमारी सोच जितनी पॉजिटिव होगी, हमारे इस संक्रमण से टेस्ट भी उतने ही नेगेटिव आएंगे। इसलिए ज्यादा से ज्यादा वक्त अपने घर में परिवार के साथ बिताएं और अपना ध्यान रखें।

 

वीडियो साभार – NARENDRA SINGH NEGI -OFFICIAL CHANNEL

22 मार्च को जनता कर्फ्यू के बाद देश के 75 जिलों में लॉकडाउन घोषित किया गया। उसके बाद उत्तराखंड समेत कई राज्यों ने 31 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया है। हालांकि रविवार के सफल जनता कर्फ्यू के बाद सोमवार को लोगों के रवैये में लापरवाही दिखाई दी और तमाम अपीलों के बावजूद लोग सड़कों पर घूमते नजर आए। इसके बाद कुछ राज्यों ने कर्फ्यू लगा दिया है।

यह भी पढ़ें – फिर कोई बड़ा ऐलान? आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी लोगों से अपील की है कि वे घर पर रहें और स्वतः कर्फ्यू का पालन करें अन्यथा सरकार को कड़े कदम उठाने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें – लॉकडाउन नहीं मान रहे लोग, उत्तराखंड में भी लग सकता है कर्फ्यू

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...