Saturday , 5 September 2026
Home ताज़ा ख़बर पंतनगर किसान मेले में उमड़ा जन सैलाब
ताज़ा ख़बरउत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगर

पंतनगर किसान मेले में उमड़ा जन सैलाब

इसके अतिरिक्त औषधीय एवं सगंध पौध अनुसंधान केंद्र, आदर्श पुष्प वाटिका, सब्जी अनुसंधान केंद्र, उद्यान अनुसंधान केंद्र, कृषि वानिकी अनुसंधान केंद्र तथा मधुमक्खी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र के स्टॉलों से लगभग 1 लाख 10 हजार रुपये के बीज एवं पौधों की बिक्री की गई।

साथ ही एटिक तथा प्रकाशन निदेशालय के स्टॉलों से लगभग 32 हजार रुपये के प्रकाशनों की बिक्री हुई। किसान मेले के दौरान किसानों ने विभिन्न अनुसंधान केंद्रों का भ्रमण कर नई तकनीकों व कृषि संबंधी जानकारियां प्राप्त कीं।

119वें अखिल भारतीय किसान मेले का समापन कल

निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. जितेंद्र क्वात्रा ने बताया कि मेले का समापन कार्यक्रम विश्वविद्यालय के गांधी हॉल में 16 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में पशु, पुष्प, फल-फूल एवं प्रसंस्कृत उत्पादों की प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। समापन समारोह कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान की अगुवाई में विश्वविद्यालय के निदेशकों, अधिष्ठाताओं, वैज्ञानिकों, विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों, विद्यार्थियों तथा किसानों की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...