Home ताज़ा ख़बर जल्द पूरा होगा थियेटर कमांड का सपना – एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित
ताज़ा ख़बरआत्मनिर्भरफ़ौजस्पेशल

जल्द पूरा होगा थियेटर कमांड का सपना – एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित

देश के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की 68वीं जयंती के अवसर पर जीबीआर मेमोरियल फाउंडेशन आफ इंडिया द्वारा दिल्ली के कांस्टीट्शन क्बल आफ इंडिया में पाँचवें सीडीएस जनरल बिपिन रावत मेमोरियल लेक्चर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एयर मार्शल आशुतोष दीक्षिण, चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

जीबीआर मेमोरियल फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा पाँचवाँ सीडीएस जनरल बिपिन रावत मेमोरियल लेक्चर आयोजित

जीबीआर मेमोरियल फाउंडेशन आफ इंडिया की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके जीवन, नेतृत्व और सैन्य दृष्टिकोण पर आधारित एक विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिसमें उनके योगदान और मिशन पर प्रकाश डाला गया।

मुख्य अतिथि एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि जनरल बिपिन रावत ने थियेटर कमांड बनाने का जो सपना देखा था वह अब पूरा होने वाला है। इसके लिए सीडीएस जनरल अनिल चौहान के नेतृत्व में अब काम अंतिम चरण में है और कुछ समय बाद जनरल बिपिन रावत का यह सपना साकार हो जाएगा। इसके लिए तीन कमांड बनाई जायेगी। उन्होंने कहा कि आज विश्व में रूस और यूक्रेन का युद्ध हो या अमेरिका और ईरान का युद्ध भारतीय सेना इनमें पूरी नजर बनाये हुए है और इन युद्धों से बहुत कुछ सीख रही है।

उन्होंने कहा कि भारत आज आत्मनिर्भरता की दिशा में जिस मजबूती से आगे बढ़ रहा है, उसमें जनरल बिपिन रावत की दूरदर्शी सोच और पहल का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि यदि आज भारत अपने बल पर मजबूती से खड़ा है, तो यह जनरल बिपिन रावत जैसे दूरदर्शी सेना प्रमुखों की ही देन है, जिन्होंने सशस्त्र सेनाओं के आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भर रक्षा व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए।

इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं पूर्व वायुसेना प्रमुख आरके एस भदौरिया जनरल बिपिन रावत की पुत्री तारिणी रावत, एयर वाइस मार्शल राजेश भंडारी, लेफ्टिनेंट जनरल अनिल भट्ट, कर्नल एसपीएस परमार, एमजी रंगाराव, स्वेता पुरोहित तथा वरिष्ठ रक्षा पत्रकार मनजीत नेगी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। कार्यक्रम में सेना, वायुसेना, नौसेना और पैरामिलिट्री बलों के कई अधिकारियों के साथ रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर कई मौजूदा और पूर्व सैन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे, कार्यक्रम के दौरान उन व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया जो जनरल बिपिन रावत के विज़न को आगे बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम के समापन पर एयर वाइस मार्शल राजेश भंडारी ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए औपचारिक रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया।

फाउंडेशन का उद्देश्य जनरल बिपिन रावत के विज़न को आगे बढ़ाते हुए वंचित लेकिन प्रतिभाशाली युवाओं को भारतीय सशस्त्र बलों और सिविल सेवाओं में अधिकारी बनने के लिए प्रेरित करना और उन्हें उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। इसके तहत ऐसे युवाओं को एनडीए, एनए, सीडीएस और यूपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण देने की योजना है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को जल्द मिलेंगे टैबलेट, धामी सरकार ने तेज की तैयारी

उत्तराखंड के राजकीय विद्यालयों में कक्षा 10वीं और 12वीं में पढ़ने वाले...

धामी ने राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य...

पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार, उत्तराखंड में 39,815 परिवारों को मिली पक्की छत

उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद और बेघर परिवारों को पक्के मकान...