भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनावों में अपनी पूरी ताकत झोंक दी हैं और वह किसी भी तरह की कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है यही कारण है कि उन्होंने दीप्ती रावत को भी इन चुनावों में जोड़ा है और वह अब महिला वोट बैंक को बीजेपी के पक्ष में करने में मदद करेंगी। इसलिए बीजेपी ने महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ती रावत को बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है। बीजेपी हमेशा से महिलाओं को प्राथमिकता देती है और इसी के चलते महिलाओं को चुनाव की अहम जिम्मेदारी दी गई है। दीप्ती रावत भारद्वाज को गुजरात चुनाव में केंद्रीय नेतृत्व द्वारा महिला मोर्चा प्रभारी का बनाया गया है।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सबसे अधिक वोट महिलाओं का मिला है और अब गुजरात चुनाव में भी बीजेपी इसी कोशिश में जुटी है। अभुभवी होने के साथ ही दीप्ति रावत एक प्रखर वक्ता भी हैं। इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही सतपाल महाराज समेत कई नेताओं को गुजरात चुनाव प्रचार में अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं।
दीप्ती रावत ने बताया कि विधानसभा चुनाव में महिला कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहेगी। गुजरात राज्य के चारों क्षेत्र सौराष्ट्र, मध्य, उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्रों के विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी की ज़िम्मेदारी दीप्ती रावत के कंधों पर है। वह खुद महिलाओं के साथ रहकर दिन-रात चुनाव कार्य में लगी हुई हैं। महिलाओं के प्रोत्साहन के लिए तरह तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने चुनावी प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर बैठक कर वह पार्टी की जीत की रणनीति तैयार कर रही हैं।
बीजेपी की नेत्री दीप्ती रावत भारद्वाज इस बात को सुनिश्चित कर रही है कि पिछले दो दशकों में पार्टी ने जो भी विकास कार्य किए है और 2022 विधानसभा चुनाव में जो वादे उनकी पार्टी ने जनता से किए हैं, खासकर महिलाओं से, उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का कार्य ठीक प्रकार से किया जाए, जिससे जनता का विश्वास उनकी पार्टी पर अटूट रहे और इस बार भी प्रदेश में बीजेपी को बहुमत से सरकार बनाने का मौका मिले।
देश भर में महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपना विश्वास जताया है, इसी के चलते गुजरात चुनाव में बीजेपी ने महिलाओं को प्राथमिकता दी है। गुजरात में महिलाएं दीप्ती रावत के नेतृत्व में बेहतरीन कार्य कर रही हैं। दीप्ती रावत ने कहा कि वो अपने आप को पार्टी की नेत्री नहीं बल्कि महिलाओं में से ही एक आम महिला कार्यकर्ता समझती हैं। उन्होंने बताया कि गुजरात की महिलाएं सिर्फ बीजेपी की सरकार बनवाना चाहती हैं और इस बार फिर पीएम मोदी के प्रेदश में फिर बीजेपी सरकार बनेगी।


Leave a comment