देहरादून चाइल्ड फ्रेंडली और कम्यूय फ्रेंडली ट्रांसपोर्ट परियोजना वाला देश का पहला स्मार्ट शहर होगा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को भारत में फ़्रांस के राजदूत इमैनुएल लिनेन और नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के साथ देहरादून स्मार्ट सिटी लि. की CITIIS परियोजना के तहत चाइल्ड फ्रेंडली कम्यूटर सेंट्रिक प्लान का शुभारम्भ किया। यह परियोजना शहर में बच्चों को सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराने में सफल साबित होगी।
यह स्मार्ट सिटी सस्टेनेबल मोबिलिटी प्लान सीआईटीआईआईएस यानी सिटी इनवेस्टमेंट टू इनोवेट इंटीग्रेटेड एंड सस्टेन के तहत चुना गया है। इस कार्यक्रम के लिए फंडिंग और तकनीकी विशेषज्ञता फ्रेंच डेवलपमेंट एजेंसी (एएफडी) और यूरोपीय संघ उपलब्ध कराएंगे।
एडवेंचर, वैलनेस एवं रोपवे के क्षेत्र में सहयोग करना चाहता है फ्रांस
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री आवास में एंबेसडर लिनेन ने शिष्टाचार भेंट भी की। फ्रांसीसी राजदूत ने मुख्यमंत्री से विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। फ्रांस के राजदूत ने मुख्यमंत्री से प्रदेश में शिक्षा, स्मार्ट सिटी, मेट्रो, एडवेंचर एक्टिविटी, वैलनेस एवं रोपवे के क्षेत्र में सहयोग की इच्छा जताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का ग्राम्य विकास, पेयजल, स्मार्ट सिटी रोपवे, सीवरेज एंव पर्यटन के विकास पर विशेष ध्यान है।


Leave a comment