Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ VIDEO: दिल्ली-देहरादून शताब्दी ट्रेन के कोच में राजाजी नेशनल पार्क की रेंज में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

VIDEO: दिल्ली-देहरादून शताब्दी ट्रेन के कोच में राजाजी नेशनल पार्क की रेंज में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

हरिद्वार-देहरादून रूट पर कांसरो वन रेंज में नई दिल्ली से देहरादून आ रही शताब्दी एक्सप्रेस की एक कोच में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरी बोगी आग की लपटों से घिर गई। ट्रेन में आग लगने से हड़कंप मच गया। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को जंगल में ही रोक दिया। तत्काल कोच को खाली कराया गया। इस कोच को रेलगाड़ी से अलग कर अन्य डिब्बों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इस ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

 

यह घटना शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। शताब्दी एक्सप्रेस जब राजाजी टाइगर रिजर्व की कंसरो रेंज से होकर गुजर रही थी तभी रेलगाड़ी के कोच में अचानक आग लग गई। कोच में मौजूद यात्रियों ने इमरजेंसी चेन खींचकर लोको पायलट को सूचना दी।

लोको पायलट में तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रेलगाड़ी को कंसरो रेंज के नजदीक ही रोक दिया। इसके बाद ट्रेन में सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रेन में घटना के समय 300 यात्री सवार थे। रेलगाड़ी के रुकते ही कोच में मौजूद यात्री सामान सहित बाहर निकल आए। ट्रेन में मौजूद स्टाफ ने तुरंत ट्रेन के बीच में जुड़े इस कोच को काटकर शेष डिब्बों से अलग किया। उस कोच के यात्रियों को आगे की कोच में शिफ्ट कराया गया।

आग इतनी भयानक थी कि कुछ देर में ही पूरा पूरी बोगी जल गई। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...