Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में बारिश से तबाही, मकानों में आई दरारें, सड़कें भी हुई बंद
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपिथौरागढ़

उत्तराखंड में बारिश से तबाही, मकानों में आई दरारें, सड़कें भी हुई बंद

उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है यहां के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। जिससे लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है

कुमाऊं के कई इलाकों में बारिश से बहुत नुकसान हुआ है। पिथौरागढ के विभिन्न इलाकों में बारिश ने तबाही मचाई है। भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पिछले 24 घंटे में थल में 180 और बेड़ीनाग में 130 मिमी बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश से कहीं सड़कों पर भारी मलबा गिर रहा है, तो कहीं मकानों को खतरा हो गया है। मुनस्यारी-थल सड़क बनिक के पास मलबा और पत्थर गिरने से सड़क घंटों बंद रही। नाचनी के फल्याटी में भी सड़क पर भारी मलबा आ गया।

कई इलाकों में बढ़ा ख़तरा

बेड़ीनाग में जीआईसी की एक साल पहले बनी बाउंडरी वॉल ढहने की कगार पर है। प्राथमिक विद्यालय खितोली में मलबा घुस गया। महाविद्यालय मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। ट्रेजरी लाइन में भी कई घरों में पानी घुस गया। ढनोली-सानीखेत मोटर मार्ग में 20 मीटर सड़क ध्वस्त हो गई है। बना और भट्टीगांव वार्ड में कई घर खतरे की जद में आ गए हैं।

प्रशासन ने दिये सतर्क रहने के निर्देश

उडियारी में कला देवी और गोपाल सिंह के मकान के पास भारी भूस्खलन हुआ है। कांडे गांव में किशन राम के घर के पीछे भूस्खलन हुआ है। उडियारी बैंड-चौकोड़ी मोटर मार्ग मलबा आने के कारण तीन घंटे बंद रहा। बेड़ीनाग-कालीताल-जाखरावत सड़क मलबे से बंद रही। एसडीएम यशवीर सिंह ने बताया कि मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

मकान की सुरक्षा दीवार गिरी

तेज बारिश के बीच लेजम ग्राम पंचायत के तोक कमद में दिव्यांग गोपाल राम पुत्र तेज राम के प्रधानमंत्री आवास के तहत बनी मकान की सुरक्षा दीवार गिर गई। मूनाकोट ब्लॉक के क्वीतड़ से हल्दू को जाने वाली लोक निर्माण विभाग की सड़क भारी बारिश के बाद चट्टान गिरने से बंद हो गई। उधर, गणाई-बनकोट सड़क जगह-जगह मलबा आने बंद हो गई। बाद में विभाग ने जेसीबी भेजकर सड़क को यातायात के लिए खोला।

तीन मकानों को खतरा

अस्कोट में खोलिया गांव इंद्र बहादुर, लोकेंद्र सिंह के मकान की सुरक्षा दीवार गिर गई। इससे मकान खतरे की जद में आ गया है। इंद्र बहादुर पाल ने बताया कि भूस्खलन के चलते मकान के आंगन की दीवार गिरने से तीन मकानों को खतरा बना है।

बारिश के चलते ये मार्ग हुए बंद

भारी बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्र की 21 सड़कें बंद हो गईं हैं। आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार खुमती-कटौजिया, मदकोट-बोना, मालाकोट-लोद, आलम-दारमा, बंगापानी-जाराजिबली, बांसबगड़-सेलमानी, देकुना-बसंतनगर, नाचनी-बांसबगड़, धापा-मुनस्यारी, गलाती-रमतोली सड़कें बंद हैं। इनके अलावा सेलमानी-बिचना, आदिचौरा-सीनी, मुनस्यारी-हरकोट-मदकोट, डीडीहाट-दूनाकोट, गुंतड़ी-पातालभुवनेश्वर, कोटमन्या-पांखू, ढिढाली-गंगोलीहाट सड़कें भी मलबा आने से बंद हो गई हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...